ऑटो बाजार में ग्रोथ: SUV और EV की डिमांड से इन गाड़ियों की बिक्री में उछाल, जानें फरवरी की पूरी सेल्स रिपोर्ट
February 2026 car sales India: फरवरी 2026 में भारतीय ऑटो बाजार ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। मारुति सुजुकी ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट के दम पर 2.13 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं, टाटा मोटर्स ने 35% की तूफानी ग्रोथ के साथ सबको चौंका दिया है, जबकि ह्यूंदै और किया ने अपने इतिहास की सबसे बेहतरीन फरवरी सेल्स दर्ज की है।
विस्तार
फरवरी 2026 में भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और निर्यात ने जबरदस्त रफ्तार तय की। ऑटो कंपनियों की कुल बिक्री रिपोर्ट के अनुसार इस बार मारुति सुजुकी सबसे आगे रही, जबकि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 63,331 यूनिट्स के साथ टाटा मोटर्स ने मजबूत छलांग लगाई। वहीं, ह्यूंदै मोटर ने अब तक की सबसे अच्छी फरवरी दर्ज की, महिंद्रा एंड महिंद्रा को एसयूवी और ट्रैक्टर्स से जोर मिला। वहीं, किया इंडिया ने लगातार डबल-डिजिट ग्रोथ कायम रखी।
मारुति सुजुकी: यूटिलिटी व्हीकल्स और एक्सपोर्ट के दम पर भारी उछाल
मारुति सुजुकी के लिए फरवरी 2026 यूटिलिटी का साल रहा। कंपनी ने कुल 2,13,995 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी ब्रेजा, अर्टिगा और फ्रॉन्क्स जैसे यूटिलिटी पोर्टफोलियो ने 72,756 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है।
- एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड: मारुति ने विदेशों में 39,155 गाड़ियां भेजीं, जो 56 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है।
- हैचबैक में नरमी: अल्टो और बलेनो जैसे सेगमेंट में बिक्री थोड़ी कम रही, लेकिन एसयूवी ने इसकी पूरी भरपाई कर दी।
ये भी पढ़े: Automatic SUV: ट्रैफिक में मैनुअल गियर से मिलेगा छुटकारा, रोजाना ड्राइविंग के लिए पांच ऑटोमैटिक एसयूवी कारें
टाटा मोटर्स: पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बड़ी छलांग
टाटा मोटर्स ने इस महीने सबसे तेज रफ्तार पकड़ी है। कंपनी ने 63,331 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं। टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) की बिक्री में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ट्रक और बस सेगमेंट में भी कंपनी ने 32 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ हासिल की है।
ह्यूंदै और किया: सबसे शानदार फरवरी
दोनों कोरियन कंपनियों ने भारत में अपनी पकड़ और मजबूत की है:
- ह्यूंदै : 66,134 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ ह्यूंदै ने भारत में अपने अब तक के इतिहास की सबसे अच्छी फरवरी सेल्स दर्ज की। कंपनी की एक्सपोर्ट में भी 25 प्रतिशत की तेजी रही।
- किया : किया इंडिया ने 27,610 यूनिट्स बेचीं। सेल्टोस और सोनेट के नए अवतारों ने ग्राहकों को खूब लुभाया, जबकि क्लेविस (Clavis) ईवी को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
ये भी पढ़े: Electric Scooter: फरवरी 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में TVS नंबर-1, Ola सातवें स्थान पर फिसली
महिंद्रा: एसयूवी और ट्रैक्टर से दोहरी ताकत
महिंद्रा ने अपनी एसयूवी रेंज के दम पर 60,018 गाड़ियां बेचीं, जो 19 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी है। इसमें सबसे ज्यादा एक्सयूवी 7 एक्सओ का क्रेज रहा। नई लॉन्च हुई एक्सयूवी 7 एक्सओ की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। ग्रामीण इलाकों में अच्छी मांग हुई, जिसमें ट्रैक्टर की बिक्री में 35 प्रतिशत की भारी ग्रोथ देखी गई।
टेक दिग्गजों का मानना है कि फरवरी 2026 ने साफ कर दिया कि भारतीय ऑटो बाजार में अब एसयूवी, ईवी और एक्सपोर्ट-ड्रिवन पर काम कर रही है। वॉल्यूम में मारुति सुजुकी सबसे आगे रही, लेकिन ग्रोथ प्रतिशत और सेगमेंट-स्पेसिफिक प्रदर्शन के मामले में टाटा, महिंद्रा और हुंडई ने भी मजबूत दावेदारी पेश की।