{"_id":"69a41a95ded2239fd50faa1e","slug":"e-vitara-vs-creta-ev-space-or-features-which-electric-suv-perfect-drive-for-you-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti e-Vitara vs Creta EV: ज्यादा स्पेस या प्रीमियम फीचर्स? जानें कौन सी इलेक्ट्रिक एसयूवी है आपके लिए बेहतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti e-Vitara vs Creta EV: ज्यादा स्पेस या प्रीमियम फीचर्स? जानें कौन सी इलेक्ट्रिक एसयूवी है आपके लिए बेहतर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार
Best electric SUV India 2026: भारतीय सड़कों पर राज करने वाली दो दिग्गज कंपनियां अब इलेक्ट्रिक अवतार में आमने-सामने हैं। एक तरफ मारुति सुजुकी की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा है, तो दूसरी तरफ भरोसे का नाम क्रेटा इलेक्ट्रिक। डाइमेंशन से लेकर हाई-टेक फीचर्स तक, जानिए इन कारों में कौन बेहतर...
Maruti E Vitara
- फोटो : carwale.com
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट तेजी से मजबूत हो रहा है। इस रेस में मारुति ई-विटारा और ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक आमने-सामने हैं । एक ओर ज्यादा व्हीलबेस और सात एयरबैग का फायदा, तो दूसरी ओर पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर। साइज, फीचर, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के आधार पर जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक SUV आपकी जरूरतों के हिसाब से ज्यादा सही विकल्प बन सकती है।
डिजाइन और स्पेस: कौन है ज्यादा कंफर्टेबल?
पहली नजर में दोनों कारें दमदार दिखती हैं, लेकिन साइज के मामले में दोनों के अपने फायदे हैं:
फीचर्स: तकनीक में कौन है आगे?
दोनों ही कारें किसी स्मार्टफोन से कम नहीं हैं, लेकिन कुछ बारीक अंतर इन्हें अलग बनाते हैं:
Trending Videos
डिजाइन और स्पेस: कौन है ज्यादा कंफर्टेबल?
पहली नजर में दोनों कारें दमदार दिखती हैं, लेकिन साइज के मामले में दोनों के अपने फायदे हैं:
- स्पेस: मारुति ई-विटारा का व्हीलबेस (2700mm) क्रेटा से 90mm ज्यादा है, जिसका सीधा मतलब है केबिन के अंदर पैरों के लिए ज्यादा जगह (Legroom)। यह गाड़ी ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक से थोड़ी चौड़ी भी है।
- रोड प्रेजेंस: ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक लंबाई और ऊंचाई में बाजी मार लेती है। यह ई विटारा से 65mm लंबी है, जो इसे बाहर से ज्यादा बड़ी और अंदर से बेहतर हेडरूम वाली गाड़ी बनाती है। लंबे सफर के लिए यह एक प्लस पॉइंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फीचर्स: तकनीक में कौन है आगे?
दोनों ही कारें किसी स्मार्टफोन से कम नहीं हैं, लेकिन कुछ बारीक अंतर इन्हें अलग बनाते हैं:
- मारुति ई विटारा: इसमें आपको 10-स्पीकर वाला शानदार साउंड सिस्टम, 7 एयरबैग्स (ज्यादा सुरक्षा) और सभी दरवाजों के लिए ऑटो अप या डाउन विंडो जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसकी एम्बिएंट लाइटिंग मल्टी-कलर है जो मूड के हिसाब से बदलती है।
- ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के पास प्लस पॉइंट है। ह्यूंदै ने लग्जरी पर ध्यान दिया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ (खुला आसमान), डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (ड्राइवर और पैसेंजर के लिए अलग तापमान) और आगे की दोनों सीटों के लिए पावर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए हैं।
Hyundai Creta Electric
- फोटो : Hyundai
कलर और स्टाइल
अगर रंगो की बात करें और आपकों काला-सफेद से हटकर भी गाड़ियां पसंद है तो ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक थोड़ा आगे है। हालांकि, मारुति ई विटारा में डुअल-टोन (दो रंगों वाली छत) के ज्यादा विकल्प (4 शेड्स) मिलते हैं, जो इसे युवाओं के बीच ज्यादा स्टाइलिश और एस्थैटिक बनाता है।
कौन ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में दोनों कंपनियों ने कोई समझौता नहीं किया है। दोनों में Level-2 ADAS (ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट), 360-डिग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। मारुति में एक एक्स्ट्रा एयरबैग (कुल 7) सुरक्षा को एक कदम और ऊपर ले जाता है।
एक्सपर्ट की राय: किसे चुनें?
ऑटो दिग्गज के अनुसार अगर आपको केबिन के अंदर ज्यादा जगह (व्हीलबेस), बेहतर म्यूजिक सिस्टम और मारुति का नया ग्लोबल इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म चाहिए, तो ई-विटारा बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आपको बड़ी गाड़ी वाला अहसास, पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स और हुंडई की स्थापित सर्विस नेटवर्क पर भरोसा है। तो ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक का चुनाव ठीक हो सकता है।