सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   March 2026 Auto Face-off: Mercedes Luxury Returns, Audi’s V8 Power, and Toyota’s First EV

Upcoming Car: लग्जरी एमपीवी से लेकर हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी तक, मार्च में सड़कों पर उतरेंगी ये तीन बड़ी गाड़ियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 01 Mar 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

March 2026 car launches India: भारतीय ऑटो बाजार के लिए मार्च 2026 बेहद खास होने वाला है। जहां एक तरफ मर्सिडीज अपनी शाही वी-क्लास के साथ लग्जरी का नया पैमाना सेट करेगी। वहीं, ऑडी की एसक्यू 8 अपनी रफ्तार से सड़कों पर दौड़ेगी। साथ ही टोयोटा की पहल इलेक्ट्रिक एसयूवी एबेला भी इसी महीने आपके घर में शोभा बढ़ाने को तैयार है। जानिए इस गाड़ियों के बारे में विस्तार से...
 

March 2026 Auto Face-off: Mercedes Luxury Returns, Audi’s V8 Power, and Toyota’s First EV
मर्सिडीज-बेंज V-क्लास - फोटो : mercedes-benz.co
विज्ञापन

विस्तार

एंट्री-लेवल एसयूवी के रीलॉन्च से लेकर लग्जरी एमपीवी और हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी तक कई बड़े लॉन्च लाइनअप में हैं। मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास की वापसी, ऑडी एसक्यू 8 पावरफुल अवतार और टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (बैज-इंजीनियर्ड मॉडल) की एंट्री के साथ ये महीना लगभग हर सेगमेंट को कवर करेगा।
Trending Videos


लग्जरी एमपीवी की वापसी: मर्सिडीज-बेंज V-क्लास
ये शानदार लग्जरी कार दो मार्च यानी की कल वी-क्लास को दोबारा लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल 2022 में भारत से हट गया था। नई वी-क्लास फेसलिफ्टेड वर्जन होगी, जिसमें ग्लोबल मार्केट में छह मीटर और आठ सीटर लेआउट उपलब्ध है। हालांकि भारत में कौन सा कॉन्फिगरेशन आएगा, इसकी पुष्टि अभी बाकी है। इनके इंजन विकल्पों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन भारतीय मॉडल का पावरट्रेन लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगा।प्रीमियम MPV सेगमेंट में इसका मुकाबला लेक्सस एलएम, टोयोटा वेलफायर और एमजी एम9 से हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Automatic SUV: ट्रैफिक में मैनुअल गियर से मिलेगा छुटकारा, रोजाना ड्राइविंग के लिए पांच ऑटोमैटिक एसयूवी कारें

March 2026 Auto Face-off: Mercedes Luxury Returns, Audi’s V8 Power, and Toyota’s First EV
ऑडी एसक्यू 8 - फोटो : audiusa.com
परफॉर्मेंस एसयूवी: ऑडी SQ8
अगर आपको स्पीड पसंद है, तो ऑडी की SQ8 आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह स्टैंडर्ड Q8 और सुपर-फास्ट RS Q8 के बीच का एक परफेक्ट बैलेंस माना जा रहा है। 17 मार्च को SQ8 लॉन्च होगी। यह स्टैंडर्ड Q8 और टॉप-एंड Audi RS Q8 के बीच पोजिशन की जाएगी।
  • इंजन:  इंजन की बात करे तो इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है, जो 507 hp की पावर और 770 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • रफ्तार: यह इतनी तेज है कि महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
  • ड्राइव: 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसमें क्वार्ट्रो (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम मिलता है, जो हर मोड़ पर पकड़ मजबूत रखता है
RS Q8 के मुकाबले पावर थोड़ी कम है (640hp), लेकिन कीमत और परफॉर्मेंस के बीच संतुलन बनाती है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड होंगे।

ये भी पढ़े: Car Care Tips: कार की इन दिक्कतों को खुद ही कर सकते हैं ठीक! समय के साथ होगी पैसों की बचत

March 2026 Auto Face-off: Mercedes Luxury Returns, Audi’s V8 Power, and Toyota’s First EV
टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी - फोटो : toyotabharat.com
इलेक्ट्रिक दुनिया में टोयोटा की नई दावेदारी: टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी

मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप से निकली टोयोटा एबेला, जो मारुति ई-विटारा पर बेस्ड है। यह मार्च में अपनी कीमतों का एलान कर सकती है। हालांकि एक्सपर्ट इसे टोयोटा का एक बड़ा इलेक्ट्रिक दांव मान रहे हैं।
 
बैटरी और रेंज: ग्राहकों को दो विकल्प मिलेंगे:
  • 49kWh बैटरी: 144hp पावर और 440km की रेंज।
  • 61kWh बैटरी: 174hp पावर और 543km की लंबी रेंज।
यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जो एक भरोसेमंद ब्रांड के साथ लंबी दूरी वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं।

क्यों खास है मार्च 2026?
कार लवर्स के लिए यह महीना इसलिए भी खास हो सकता है, क्योंकि मार्च में एंट्री-लेवल से लेकर लग्जरी लेवल तक की कार लॉन्च होंगी। इनमें पेट्रोल, डीजल और ईवी सभी विकल्प मिलेंगे।

खरीदारों के लिए क्या मायने?
मार्च 2026 में होने वाले नए लॉन्च खरीदारों के लिए कई मायनों में अहम साबित हो सकते हैं। बाजार में ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कार चुनना आसान होगा। नई टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स पर कंपनियों का जोर साफ दिखाई देगा, वहीं परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिफिकेशन को भी प्राथमिकता मिल रही है। खासकर प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट और वैल्यू दिला सकती है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्च 2026 तक इंतजार करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed