फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार चलाते समय कभी ना करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा हादसा

Sat, 27 Jul 2019 01:27 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 27 Jul 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
How to Avoid Car Accidents during drive all you need to know
कार एक्सीडेंट कैसे रोकें - फोटो : Social

हमारे देश में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं। सड़क हादसें या तो हमारी अपनी लापरवाही से होते हैं या फिर दूसरे की गलती से। कार चालाते समय की बार हम कुछ ऐसी लापरवाही कर जाते हैं जिनका हमको खुद अंदाजा नहीं होता और हम दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो दुर्घटना होने से बचा जा सकता है। 

चप्पल पहनकर वाहन ना चलायें

How to Avoid Car Accidents during drive all you need to know
चप्पल पहन कर ड्राइव न करें - फोटो : Social

अक्सर देखने में आता है कि लोग चप्पल पहन कर बाइक या कार चलाते हैं,यह आस-पास जाने के लिए तो ठीक है लेकिन मेन रोड पर चप्पल पहन कर वाहन चलाना बेहद खतरनाक साबित होता है। चप्पल पहनने से अक्सर पैरों में पसीना आ जाता है जिससे चप्पल स्लिप हो जाती हैं इतना ही नहीं इसकी पट्टियां ब्रेक या अन्य कंट्रोलिंग पेडल्स के बीच में भी फंस सकती हैं। जिसकी वजह से कार को कंट्रोल करना मुश्किल भरा हो जाता है जिसकी वजह से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसलिए हमेशा जूते पहनकर ही गाड़ी चलायें इससे आप सुरक्षित रहेंगे। अगर बहुत ज्यादा जरूरी हो तब आप नंगे पैर कार ड्राइव कर सकते हैं।     

स्टेयरिंग व्हील कवर पर ध्यान दें

How to Avoid Car Accidents during drive all you need to know
Damage Steering wheel covers - फोटो : Social

कई दफा देखने में आता है कि लोग कार के स्टेयरिंग व्हील पर कवर चढ़वा लेते हैं। लेकिन काफी पुराना होने पर यह घिसने लगता है और क्रेक हो जाता है। और सबसे बड़ी बात पुराना होने पर यह ढीला भी होने लगता है। जिसकी वजह से स्लिप होने का खतरा ज्यादा बना रहता है और जब स्टेयरिंग घुमाना पड़ता है तक गाड़ी टर्न नहीं हो पाती जिससे दुर्घटना होने की पूरी आशंका बनी रहती है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का स्टेरिंग व्हील कवर का इस्तेमाल करें तो पुराना होने पर इसे तुरंत बदल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढीला फ्लोरमैट

How to Avoid Car Accidents during drive all you need to know
floor mat - फोटो : Social

ज्यादातर लोग अपनी कार में सस्ती और नकली एक्सेसरीज लगवा लेते हैं। खासकर लोग सस्ता फ्लोरमैट लगवा लेते हैं। कई बार ढीला फ्लोरमैट नुकसानदायक साबित हो जाता है। ढीला फ्लोरमैट ड्राइवर के पैंरों से लगातार खिसकता रहता है और जब कार चलाने के दौरान ड्राइवर क्लच या एक्सिलरेटर प्रेस करता है तो पैडल के बीच में फ्लोरमैट आ जाता है और इससे एक्सिडेंट हो सकता है। अभी हाल ही में ढीले फ्लोरमैट की वजह कई एक्सीडेंट के कई मामले सामने आये हैं जिसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इसलिए आप अपनी कार में फिटिंग वाले फ्लोरमैट लगाने से बचें और यदि आपकी कार में पहले से ही ढीले फ्लोरमैट लगे हैं तो उनकी फिटिंग करा लें या बदल लें, खासतौर पर ड्राइवर साइड फ्लोरमैट का सही होना बेहद जरूरी है। 

एक्सपर्ट की राय

ऑटो एक्सपर्ट रंजॉय मुखेर्जी बताते हैं कि कार में हमेशा अच्छी क्वालिटी की एक्सेसरीज का ही इस्तेमाल करें। गाड़ी चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखें। अभी हाल में ढीले फ्लोरमैट की वजह से कार चालक का पैर ब्रेक की जगह एक्सिलरेटर पर जोर से पड़ गया जिसकी वजह से गाड़ी रुकने की जगह स्पीड में हो गई और दुर्घनाग्रस्त हो गई। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा खराब स्टेयरिंग व्हील कवर को बिलकुल इस्तेमाल न करें।   
 
विज्ञापन

कप होल्डर

How to Avoid Car Accidents during drive all you need to know
कप होल्डर का सही इस्तेमाल - फोटो : Social
सफ़र के दौरान लोग अपनी कार में पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक की बोतल रख लेते हैं, कुछ सामान तो फिट हो जाता है लेकिन कई बार कप होल्डर में पानी या फिर कोल्ड ड्रिंक की भरी बोतल पूरी तरह से फिट नहीं होती और ड्राइव के दौरान लुढ़क जाती हैं। कई बार ये कार के फ्लोर में ड्राइवर सीट के पास गिर कर पैडल्स के पास आ जाती है जिससे ड्राइविंग करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप एक बड़े एक्सिडेंट के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपनी कार में इस तरह का सामना सही जगह पर रखें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed