फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा से सनी लियोनी तक, जानें किस कार की सवारी करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

Wed, 20 Nov 2019 07:09 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
sunny leone to Priyanka Chopra 12 Bollywood Actresses Luxury Cars Collection see photos
Priyanka Chopra And Sunny Leone - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्रियों की फहरिस्त काफी लंबी है। ये अभिनेत्रियां एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपये तक की फीस भी लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो किस कार की सवारी करना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ से लेकर सनी लियोनी तक के बारे में कि आखिर वह किस कार में सफर करना पसंद करती हैं। साथ ही जानिए उनके कार कलेक्शन में कौनसी महंगी कार शुमार है।

sunny leone to Priyanka Chopra 12 Bollywood Actresses Luxury Cars Collection see photos
Priyanka Chopra: Rolls Royce Ghost - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका चोपड़ा के पास रोल्स रॉयस कार है। उनकी Rolls Royce Ghost कार की कीमत 5.25 करोड़ रुपये है। इसमें 6.6 लीटर वाला ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी12 पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 562बीएचपी की पावर और 780एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें आठ स्पीड गेयरबॉक्स लगा है।
sunny leone to Priyanka Chopra 12 Bollywood Actresses Luxury Cars Collection see photos
Mallika Sherawat: Lamborghini Aventador - फोटो : Social Media
मल्लिका शेरावत
  • मल्लिका शेरावत के पास 5.01 करोड़ रुपये की कीमत वाली लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर (Lamborghini Aventador) है। यह तेज कारों में शुमार की जाती है। इसका 6.5 लीटर वी12 इंजन 690 बीएचपी की पावर पैदा करता है। इस कार की टॉप स्पीड 349 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone to Priyanka Chopra 12 Bollywood Actresses Luxury Cars Collection see photos
Anushka Sharma: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
अनुष्का शर्मा 
  • अनुष्का शर्मा के रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) कार की मालकिन हैं। इसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपये है। यह अनुष्का की पसंदीदा कार है। इसमें 4.4 लीटर वी8 डीजल इंजन लगा है। जो 335 बीएचपी की पावर और 740 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
विज्ञापन
sunny leone to Priyanka Chopra 12 Bollywood Actresses Luxury Cars Collection see photos
Katrina Kaif: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
कैटरीना कैफ
  • कैटरीना कैफ के पास भी रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) कार है। इसकी कीमत 2.33 करोड़ रुपये है। सफेद रंग की इस कार का डीजल एलडब्ल्यूबी वोग एसई (Diesel LWB Vogue SE) वेरिएंट उनके पास है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed