पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors vehicles sales grew 21 percent year-on-year in the Indian market in December 2020

Tata के वाहनों की बंपर बिक्री से रौनक हुआ भारतीय बाजार, दिसंबर महीने में 21 फीसदी बढ़ी बिक्री

Sat, 02 Jan 2021 03:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors vehicles sales grew 21 percent year-on-year in the Indian market in December 2020
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने दिसंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने दिसंबर महीने में कुल 53,430 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने 44,254 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 21 फीसदी बिक्री बढ़ी है। 

विज्ञापन


वित्तवर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 1,50,958 वाहनों की बिक्री की। जबकि, वित्तवर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 1,21,463 वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान टाटा के वाहनों की बिक्री 24 फीसदी बढ़ी।

विज्ञापन

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो यहां कंपनी की बिक्री में बंपर बढ़त दर्ज की गई। दिसंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 23,545 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी के 12,785 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में टाटा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 84 फीसदी बढ़ी है।

वित्तवर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 68,803 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की। जबकि, वित्तवर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 36,354 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान टाटा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 89 फीसदी बढ़ी।

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो यहां कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 32,869 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी के 34,082 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई थी। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में टाटा के कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री 4 फीसदी घटी है।

वित्तवर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 89,323 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री की। जबकि, वित्तवर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 92,672 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान टाटा के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 4 फीसदी घटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed