{"_id":"6017c40c8ebc3e31f65e44d1","slug":"toyota-india-sales-figures-toyota-india-sales-january-2021-toyota-india-records-92-percent-sales-growth-in-domestic-market-toyota-kirloskar-motor-car-sales-january-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टोयोटा इंडिया की बल्ले-बल्ले, देश में बिक्री में 92 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टोयोटा इंडिया की बल्ले-बल्ले, देश में बिक्री में 92 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की
Mon, 01 Feb 2021 02:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Toyota Fortuner india
- फोटो : File (For Representation Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (टीकेएम) ने जनवरी 2021 के महीने के लिए अपने मासिक बिक्री के आंकड़ों का एलान किया है। जापानी कार निर्माता ने जनवरी 2021 में घरेलू बिक्री में 92 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ साल दर साल (Y-o-Y) की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2021 में 11,126 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 5,804 यूनिट्स बेची गई थी। पिछले महीने दिसबंर की तुलना में, जनवरी की बिक्री संख्या में लगभग 32 फीसदी की महीने-दर-महीने (M-o-M) बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें कार निर्माता ने 7,487 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, कार निर्माता ने त्योहारी सीजन के कारण नवंबर 2020 में 8,508 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
बता दें कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भारत में टोयोटा कारों के निर्माण और बिक्री के लिए किर्लोस्कर समूह के साथ जापान की टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की एक सहायक कंपनी है। पिछले पांच महीनों में, कार निर्माता ने भारतीय बाजार में तीन उत्पाद लॉन्च किए हैं जिसमें Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर), Innova Crysta facelift (इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट) और Fortuner facelift (फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट) शामिल हैं।
Toyota Innova Crysta Facelift 2020
- फोटो : Toyota
अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा को देश में दिसंबर में लॉन्च किया गया था, जबकि फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट इस महीने की शुरुआत में बिक्री के लिए पेश की गई थी। फेसलिफ्टेड फॉर्च्यूनर की दिल्ली में एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 29.98 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Fortuner
- फोटो : File (For Representation Only)
बिक्री के शानदार प्रदर्शन पर टीकेएम के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नवीन सोनी ने कहा, "नए साल की शुरुआत हमारे लिए एक सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुई और हमारी बिक्री में वृद्धि इसी बात की गवाही देती है। हमारी थोक बिक्री काफी उत्साहजनक है और साथ ही बुकिंग ऑर्डर भी उल्लेखनीय रूप से बढ़े हैं। हमने अपने वफादार ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नए साल में नए Fortuner और Legender को लॉन्च किया, जो अधिक स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस की चाहत रखते हैं। हम दोनों मॉडलों के लिए मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। फॉर्चुनर में ग्राहकों के लगातार विश्वास जताया है, जो एक दशक से ज्यादा समय से पहले लॉन्च हुई थी और अपने सेगमेंट में लीडर रही है। इसके अलावा, पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई नई इनोवा क्रिस्टा को भी बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
उन्होंने आगे कहा, "पिछले महीने, हमने टोयोटा-सुजुकी गठबंधन मॉडल, Glanza (ग्लैंजा) और Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) के लिए 50,000 से अधिक यूनिट्स की कुल बिक्री का एक अहम मील का पत्थर भी हासिल किया है। Glanza को जून 2019 में लॉन्च किया गया था। दोनों मॉडल ने अपने संबंधित सेगमेंट में अपनी लोकप्रियता साबित की है, जिसकी वजह से हमने टोयोटा परिवार में कई नए ग्राहकों का स्वागत करने में सफलता मिली।"