आखिर क्यों लगती है कारों में आग रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसी कारों में होता है सबसे ज्यादा रिस्क
कार को सस्ते में चलाने के लिए लोग उसमें सीएनजी या फिर एलपीजी लगा कर इस्तेमाल करते हैं जिससे कार में आग लगने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि आग लगने की घटनाओं में इन कारों की संख्या ज्यादा है।
दिल्ली-एनसीआर में ऑड ईवन के दौरान बहुत से लोगों ने अपनी गाड़ियों में सीएनजी फिट करवाया था, जिससे प्रदुषण का स्तर तो नीचे आ गया, लेकिन कार पर रिस्क बढ़ गया। आप भी अगर सीएनजी कार चलाने के शौकीन हैं तो रेक्टोफिटेड के बजाए कंपनी फिटेड सीएनजी कारों को प्राथमिकता दें थोड़ा पैसा बचाने के लिए जिंदगी दांव पर न लगाएं।
क्या होते हैं कारण
अक्सर आपने देखा होगा कि कार को ड्राइव करते समय ड्राइवर के हाथ में सिगरेट होती है अगर आप ऑटोमेटिक कार नहीं चला रहे हैं। तो ड्राइविंग में आपके दोनों हाथ व्यस्त रहेंगे। ऐसे में अगर आपके हाथ में सिगरेट है और उसी हाथ से स्टीयरिंग संभाले हुए हैं और गलती से सिगरेट गिर गया तो कार के फ्लोर से तुरंत आग फैल सकती है क्योंकि गाड़ी के अंदर बहुत से ऐसी चीजें होती हैं जिनमें आग पकड़ने की संभावना ज्यादा होती है।
अक्सर लोग स्मोक करने के बाद आधी जली हुई सिगरेट सड़क पर फेंक देते हैं जिसमें पूरी तरह से आग दिख रही होती है। ये सिगरेट पीछे चल रही गाड़ी को आग के लपेटे में ला सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गाड़ियों के पेट्रोल टैंक जरूरी नहीं है कि एकदम सही सलामत हों। कई बार पेट्रोल उसमें से रिसता रहता है ऐसे में सिगरेट काफी होता है आग फैलाने के लिए।
कई बार कार की वायरिंग आग की वजह बन जाती है। इसलिए समय-समय पर कार की वायरिंग को जरूर बदलवाएं या फिर उन्हें दुरुस्त रखें। अगर गाड़ी के अंदर कभी कोई जलने की बदबू आए तो उसे साइड में लगाकर चेक करें फिर आगे बढ़ें।
कभी भी ड्राइविंग के दौरान गाड़ी में पेट्रोल या फिर सिलेंडर जैसी ज्वलनशील वस्तुएं न रखें इससे आग फैलने का खतरा रहता है। तो अगली बार जब आप यात्रा पर निकलें तो इन बातों का ध्यान रखें आपकी गाड़ी में कभी आग नहीं लगेगी।
कार में आग लगने पर कई बार सेंट्रल लॉक अपने आप जाम हो जाता है। ऐसे में अपनी कार में इमरजेंसी में शीशा तोड़ने के लिए एक हथौड़ी जरूर रखें जिससे आप किसी आपात स्थिति में खुद को व कार में बैठे लोगों को बचा सकें।