सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Battery Draining Fast? Follow These Simple Maintenance Tips Avoid Dead Battery

Tips: सुबह-सुबह नहीं होगी कार स्टार्ट होने की टेंशन, बस अपनाएं बैटरी बचाने के ये तरीके; बचेगा मैकेनिक का खर्च

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 22 May 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Car Battery Maintenance Tips: जब सुबह ऑफिस या किसी जरूरी काम के लिए निकलो और समय पर कार न स्टार्ट हो, तो पूरा मूड खराब हो जाता है। इलेक्ट्रिक कार में ऐसा बैटरी डाउन होने की वजह से हो सकता है। ऐसे में कई बार लोग जल्दबाजी में नई बैटरी बदलवा लेते हैं, जबकि समस्या बेहद छोटी होती है। आइए जानते हैं बैटरी बचाने के वो आसान तरीके जिससे आपका बड़ा खर्च बच जाएगा।
 

Car Battery Draining Fast? Follow These Simple Maintenance Tips Avoid Dead Battery
Car Battery - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

How to Stop Car Battery Drain: आजकल कारों में कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स आते हैं, लेकिन यही फीचर्स कई बार बैटरी पर अतिरिक्त दबाव भी डालते हैं। अक्सर लोग सुबह ऑफिस या किसी जरूरी काम के लिए निकलते हैं और तभी कार स्टार्ट नहीं होती। ज्यादातर मामलों में इसकी वजह बैटरी डाउन होना होता है। कई लोग तुरंत नई बैटरी बदलवा लेते हैं, जबकि कई बार छोटी सी लापरवाही ही इस परेशानी की असली वजह होती है। अगर कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो बैटरी की लाइफ बढ़ाई जा सकती है और अचानक कार बंद होने की समस्या से बचा जा सकता है।



क्यों डाउन हो जाती है कार की बैटरी?
कार बैटरी डाउन होने की कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन इनमें हेडलाइट, केबिन लाइट या मोबाइल चार्जर बंद करना भूल जाना आम कारण है। इसके अलावा अगर कार कई दिनों तक बिना इस्तेमाल खड़ी रहती है, तो बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज होने लगती है। बैटरी टर्मिनल पर जंग या गंदगी जमा होना भी करंट फ्लो को प्रभावित करता है, जिससे बैटरी कमजोर पड़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग के बाद लाइट्स जरूर चेक करें
कई बार तो लोग जल्दबाजी के चक्कर में कार लॉक तो कर देते हैं, लेकिन हेडलाइट या केबिन लाइट बंद करना भूल जाते हैं। इससे पूरी रात बैटरी पर लोड बना रहता है और सुबह कार स्टार्ट नहीं होती। इसलिए पार्किंग के बाद सभी इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज बंद हैं या नहीं, यह जरूर चेक करें।
विज्ञापन
Trending Videos


लंबे समय तक खड़ी कार को स्टार्ट करना जरूरी
अगर आपकी कार कई दिनों तक इस्तेमाल नहीं होने वाली है, तो उसे हफ्ते में कम से कम एक या दो बार जरूर स्टार्ट करें। इससे बैटरी चार्ज बनी रहती है और उसकी परफॉर्मेंस खराब नहीं होती।

बैटरी टर्मिनल की सफाई भी है जरूरी
बैटरी के टर्मिनल पर धूल, गंदगी या जंग जमने से बिजली का प्रवाह प्रभावित होता है। इससे कार स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है। समय-समय पर बैटरी टर्मिनल की सफाई करने से बैटरी की हेल्थ बेहतर रहती है।

लंबे समय तक कार खड़ी रहे तो क्या करें?
अगर आप कई हफ्तों तक कार का इस्तेमाल नहीं करते और वो ऐसे ही खड़ी रहती, तो बैटरी का नेगेटिव टर्मिनल डिस्कनेक्ट करना बेहतर माना जाता है। इससे बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज नहीं होती और उसकी लाइफ बढ़ती है।

गर्मियों में बैटरी पर बढ़ता है दबाव
गर्मी के मौसम में बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लगातार हाई टेम्परेचर की वजह से बैटरी जल्दी कमजोर हो सकती है। इसलिए इस मौसम में बैटरी का नियमित चेकअप कराना जरूरी माना जाता है।

हमेशा अच्छी क्वालिटी की बैटरी चुनें
अगर आप भी ऐसी समस्याओं से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि कहीं जाते वक्त आपका मूड या दिन न खराब हो, तो कार में हमेशा ब्रांडेड और सही स्पेसिफिकेशन वाली बैटरी ही इस्तेमाल करनी चाहिए। खराब क्वालिटी की बैटरी जल्दी डाउन होती है और बार-बार परेशानी पैदा कर सकती है। अगर समय रहते बैटरी की सही देखभाल की जाए, तो अचानक कार बंद होने, स्टार्टिंग प्रॉब्लम और नई बैटरी पर होने वाले हजारों रुपये के खर्च से आसानी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed