Honda ZR-V Hybrid Launch: लॉन्च हो गई होंडा की नई प्रीमियम हाइब्रिड SUV, 22.80kmpl माइलेज का दावा, जानें कीमत
Honda ZR-V eHEV Launched: होंडा ने अपनी नई प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी होंडा ZR-V eHEV को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस नई एसयूवी को लॉन्च से पहले कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते देखा गया था। और आज यानी 22 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी गई है। इसी इवेंट में अपडेटेड होंडा सिटी फेसलिफ्ट भी लॉन्च की गई। होंडा ZR-V eHEV को भारत में सीबीयू (कंप्लीटली बिल्ट-अप) यूनिट के रूप में लाया गया है और यह कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी। यह मौजूदा होंडा एलीवेट के ऊपर का स्थान ग्रहण करेगी। इस गाड़ी में शार्प एलईडी हेडलैंप्स और L-शेप LED DRLs दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल के बीच में इल्यूमिनेटेड होंडा लोगो भी नजर आता है। एलीवेट के मुकाबले इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी और कूपे-स्टाइल लगता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने आज यानी 22 मई 2026 को अपनी नई प्रीमियम और स्पोर्टी एसयूवी Honda ZR-V Hybrid (eHEV) से पर्दा उठा दिया है। इसे नई होंडा सिटी के साथ पेश किया गया। यह कार भारत में पूरी तरह से आयात (सीबीयू) होकर आएगी और कंपनी के लाइनअप में होंडा एलीवेट से ऊपर अपनी जगह बनाते हुए देश में होंडा की सबसे महंगी और फ्लैगशिप एसयूवी कहलाएगी।
कैसा है लुक और डिजाइन?
नई ZR-V का लुक और डिजाइन काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है, जो इसे पहली नजर में ही खास बनाता है। इसके फ्रंट में शार्प एलईडी हेडलाइट्स के साथ L-शेप के एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। ये से एक आक्रामक लुक देते हैं। वहीं ग्रिल के बीचों-बीच लगा चमकता हुआ होंडा लोगो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ा देता है।
पारंपरिक एसयूवी के मुकाबले इसका डिजाइन थोड़ा कूपे जैसा है। इसकी झुकी हुई रूफलाइन और चौड़ा स्टांस इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश-टाइप रूफ रेल्स और क्रोम फिनिशिंग से लैस स्पोर्टी बंपर इसे एक कंप्लीट और स्टाइलिश पैकेज बनाते हैं।
साइज में कितनी बड़ी है?
आकार के लिहाज से Honda ZR-V eHEV एक मिड-साइज प्रीमियम एसयूवी है, जो सड़क पर अपनी मौजूदगी का अहसास कराती है। इसकी लंबाई 4,568 mm, चौड़ाई 1,840 mm और ऊंचाई 1,620 mm है। इसका 2,657 mm का व्हीलबेस कैबिन के अंदर काफी अच्छा स्पेस सुनिश्चित करता है।
इससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलता है। इसके अलावा, 180 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी उपयुक्त है और 390 लीटर का बूट स्पेस सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह देता है। लुक्स को और बेहतर बनाने के लिए इसमें 17 से 19 इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प देखने को मिल सकता है।
फीचर्स और सेफ्टी: बिल्कुल 'फर्स्ट क्लास' एक्सपीरियंस
प्रीमियम सेगमेंट की कार होने के नाते होंडा ने ZR-V के फीचर्स और सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जो इसे एक फर्स्ट क्लास ड्राइविंग एक्सपीरियंस मुहैया कराती है। सुरक्षा के लिए इसमें होंडा का भरोसेमंद 'होंडा सेंसिंग' तकनीक वाला लेवल-2 ADAS दिया गया है। ये न केवल सफर को सुरक्षित बनाता है बल्कि एक्सीडेंट के जोखिम को भी काफी हद तक कम कर देता है।
वहीं, केबिन के अंदर थिएटर जैसा अनुभव देने के लिए इसमें बोस (Bose) का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा, कार का इंटीरियर इसके प्रीमियम होने का अहसास बखूबी कराता है। इसका डैशबोर्ड काफी मॉडर्न और साफ-सुथरा डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें इस्तेमाल की गई उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और बेहतरीन फिनिशिंग इसे अब तक की सबसे लग्जरी होंडा कारों की श्रेणी में खड़ा करती है।
माइलेज, पावर और रफ्तार
होंडा ZR-V की सबसे बड़ी ताकत इसका जबरदस्त हाइब्रिड इंजन है, जो पावर और माइलेज का एक बेजोड़ कॉम्बिनेशन पेश करता है। भारत में पहली बार कंपनी अपना 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन लेकर आ रही है। ये इंजन एक सेल्फ-चार्जिंग सिस्टम पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि गाड़ी को अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह चलते-चलते खुद ही अपनी बैटरी चार्ज कर लेगी।
इसे e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतनी ताकत से ये इसे अपने सेगमेंट की सबसे ताकतवर गाड़ियों में से एक बनाता है। सबसे खास बात यह है कि इतनी जबरदस्त पावर के बावजूद, यह एसयूवी 22.80 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देने में सक्षम है।
रफ्तार की बात करें तो यह एसयूवी मात्र 8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की गति पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 170 किमी/घंटा है। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण, यह कार न केवल बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है, बल्कि इससे 22.80 किमी/लीटर की शानदार माइलेज भी मिलती है।
जापान से सीधे भारत आएगी यह एसयूवी (सीबीयू)
यह ध्यान रखना जरूरी है कि होंडा ZR-V को भारत में असेंबल नहीं किया जाएगा। इसे जापान से सीधे पूरी तरह बनी-बनाई कार (CBU- कंप्लीटली बिल्ट-अप) के रूप में आयात किया जाएगा। क्योंकि यह लिमिटेड लॉट में ही भारत आएगी, इसलिए यह एक खास और महंगी कैटेगरी में जगह बनाएगी। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन टायरॉन आर-लाइन जैसी गाड़ियों से होगा।
जुलाई से शुरू होगी डिलीवरी, कीमत का खुलासा जल्द
होंडा ZR-V को भारत में 4 बेहतरीन कलर विकल्पों के साथ उतारा जा रहा है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमतों की घोषणा नहीं की है। लेकिन यह साफ कर दिया है कि ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी जुलाई 2026 के आखिरी महीनों से मिलने लगेगी। कार की कीमतों का खुलासा भी डिलीवरी शुरू होने के ठीक पहले किया जाएगा।