सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   US Influencer Ashton Hall Surprises Indian Ashton With Brand Mahindra Thar ROXX

इंडियन एश्टन हॉल योगेंद्र को मिला सरप्राइज: अमेरिकी फिटनेस स्टार ने गिफ्ट की महिंद्रा थार रॉक्स, जानें फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 21 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Ashton Hall Gifts Mahindra Thar Roxx: भारत दौरे पर आए अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर Ashton Hall ने सोशल मीडिया क्रिएटर योगेंद्र कुशवाहा को नई महिंद्रा थार रॉक्स गिफ्ट कर सबको चौंका दिया। Indian Ashton Hall के नाम से मशहूर योगेंद्र को यह SUV उनके कंटेंट और मेहनत के सम्मान में दी गई है।
 

US Influencer Ashton Hall Surprises Indian Ashton With Brand Mahindra Thar ROXX
Ashton Hall ने सोशल मीडिया क्रिएटर योगेंद्र कुशवाहा को दिया Mahindra Thar Roxx - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Indian Ashton Hall Yogendra Kushwaha: अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल इन दिनों भारत में हैं और लगातार भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैब कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर  इंडियन एस्टन हॉल के नाम से मशहूर क्रिएटर योगेंद्र कुशवाहा को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने इंटरनेट पर लोगों को ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एश्टन हॉल और योगेंद्र कुशवाहा नई सजाई गई एसयूवी के सामने खड़े नजर आए। वीडियो में दोनों जश्न मनाते दिखते हैं और बाद में एश्टन खुद SUV में बैठकर छोटी ड्राइव भी करते हैं।


Indian Ashton Hall कौन हैं?
योगेंद्र कुशवाहा सोशल मीडिया पर फिटनेस और लाइफस्टाइल कंटेंट बनाते हैं। उन्होंने एश्टन हॉल से प्रेरित होकर वीडियो बनाना शुरू किया था और धीरे-धीरे इंडियन एश्टन हॉल के नाम से लोकप्रिय हो गए। अब एश्टन हॉल के साथ उनका यह कोलैब और लग्जरी SUV गिफ्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yogendra Kushwah (@indian_ashtonhall)

विज्ञापन
Trending Videos



Mahindra Thar Roxx में क्या खास है?
महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार रॉक्स भारतीय बाजार की सबसे चर्चित एसयूवी में शामिल है। यह एसयूवी खासतौर पर ऑफ-रोडिंग क्षमता और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस एसयूवी में कई मॉडर्न फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स, लेबल-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
महिंद्रा थार रॉक्स पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जबकि डीजल वर्जन में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मौजूद हैं। कंपनी 4x4 सिस्टम केवल डीजल वेरिएंट्स में ऑफर करती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.39 लाख रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22.82 लाख रुपये तक जाती है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इसका नया Star Edition भी लॉन्च किया है, जिसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए एस्थेटिक एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिफ्ट
एश्टन हॉल की ओर से दिया गया यह सरप्राइज गिफ्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे ड्रीम गिफ्ट और हार्ड वर्क रिवार्ड जैसे कमेंट्स के साथ शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed