सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Catalytic Converter Theft on the Rise: Why Thieves Target It and How to Protect Your Car

Catalytic Converter: आपकी कार के कैटेलिक कनवर्टर पर चोरों की नजर, क्या है ये और कैसे रखें इसे सुरक्षित?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Wed, 11 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Catalytic Converter Theft: आजकल कारों में लगा कैटालिटिक कन्वर्टर चोरों के निशाने पर है क्योंकि इसके अंदर मौजूद प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम जैसी कीमती धातुएं काले बाजार में ऊंची कीमत पर बिकती हैं। यही वजह है कि चोर इसे महज 2-3 मिनट में कार के नीचे से काटकर ले जाते हैं।

Catalytic Converter Theft on the Rise: Why Thieves Target It and How to Protect Your Car
कैटेलिटिक कनवर्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

आजकल की कारों में कैटालिटिक कन्वर्टर एक बहुत जरूरी हिस्सा है। ज्यादातर कार मालिक इस पर ध्यान भी नहीं देते क्योंकि ये चुपचाप कार के नीचे अपना काम करता रहता है। लेकिन पिछले कुछ समय से यह चोरों का सबसे पसंदीदा निशाना बन गया है। आपने कई ऐसी घटनाएं सुनी होंगी जहां कारों के  कैटालिटिक कन्वर्टर के चोरी होने का वाक्या सामने आया हो। इसकी वजह बहुत सीधी है, कैटालिटिक कन्वर्टर के अंदर का हिस्सा बहुत कीमती होता है और इसे बेचकर चोर मोटी कमाई करते हैं।

Trending Videos

क्या है कैटालिटिक कन्वर्टर और यह चोरी क्यों होता है?

कैटालिटिक कन्वर्टर कार के साइलेंसर का एक हिस्सा होता है। इसका काम कार से निकलने वाली जहरीली गैसों को साफ करना होता है ताकि प्रदूषण कम हो सके। चोर इसे इसलिए चुराते हैं क्योंकि इस छोटे से बॉक्स के अंदर प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम जैसी बहुत कीमती धातुएं होती हैं। आजकल इन धातुओं की कीमत बहुत बढ़ गई है जिसे बेचकर चोरों को तुरंत अच्छे पैसे मिल जाते हैं। सबसे फिक्र की बात यह है कि एक माहिर चोर इसे आपकी कार के नीचे से सिर्फ 2-3 मिनट में ही काटकर गायब कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी से कैसे बचाएं? अपनाएं ये सुरक्षा उपाय

हालांकि चोरी का कोई फुलप्रूफ समाधान नहीं है लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं।

  • सही जगह पार्क करें: यह सुनने में साधारण लग सकता है लेकिन यह बहुत ही प्रभावी उपाय है। हमेशा अच्छी रोशनी वाली जगहों पर पार्क करें। चोर अंधेरे और एकांत का फायदा उठा सकते हैं क्योंकि उन्हें ऐसे इलाकों में डर नहीं होता। अगर आपके पास गैरेज या सुरक्षित पार्किंग की सुविधा है तो उसका उपयोग जरूर करें।
  • सुरक्षा उपकरणों का उपयोग: बाजार में अब विशेष मेटल शील्ड आ गए हैं जो कैटालिटिक कन्वर्टर को पूरी तरह ढक देते हैं जिससे उसे काटना या निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। इससे उन्हें कैटालिटिक कन्वर्टर को काटने में मशक्कत करनी पड़ेगी जिससे थक हार कर वो आपकी कार को बख्श सकते हैं।
  • आधुनिक अलार्म सिस्टम: कुछ आधुनिक कार अलार्म सिस्टम वाहन के थोड़ा भी ऊपर उठने को डिटेक्ट कर लेते हैं। इससे अलार्म बजने पर आप आगाह सो जाएंगे और चोर डर के भाग सकते हैं।
  • पार्किंग की स्थिति: कार को दीवार के जितना संभव हो सके करीब पार्क करें, विशेषकर उस तरफ से जहां से एग्जॉस्ट पाइप निकलता है। इससे चोर के लिए कार के नीचे घुसना मुश्किल हो जाएगा।
  • CCTV और लाइटिंग: अपने घर के पार्किंग एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। एक विजिबल कैमरा ही कई बार संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए काफी होता है।
  • नट-बोल्ट को वेल्ड करवाना: चोर आमतौर पर तेजी से काम करते हैं। वे बोल्ट खोलते हैं और भाग जाते हैं। अगर आप कन्वर्टर के बोल्ट को वेल्ड करवा देते हैं तो उन्हें इसे निकालने में बहुत समय लगेगा और समय ही वह चीज है जिसे चोर बर्बाद नहीं करना चाहते।


सच तो यह है कि चोरी रोकने का कोई भी तरीका 100% पक्का नहीं होता लेकिन अगर आप थोड़ी सावधानी बरतें तो चोर के लिए काम इतना मुश्किल हो जाएगा कि वह आपकी कार को हाथ लगाने की हिम्मत ही नहीं करेगा। आखिर अपनी चीज की सुरक्षा करना आपके अपने हाथ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed