सब्सक्राइब करें

Electric Bike Tips: खरीदी है इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, तो रखें इन बातों का ध्यान नहीं तो होंगे परेशान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 07 May 2023 12:59 PM IST
सार

अगर आपने भी हाल में ही इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदा है तो लंबे समय तक बाइक को साथ रखने के लिए कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। किन टिप्स को ध्यान में रखें। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
electric motorcycle maintenance tips for long life, battery fast charging tyre air pressure servicing
For Reference Only - फोटो : matter

भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में काफी तेजी आ रही है। ग्राहक भी सामान्य पेट्रोल बाइक्स के मुकाबले इलेक्ट्रिक बाइक्स को खरीदना पसंद कर रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इलेक्ट्रिक बाइक को लंबे समय तक सही रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Trending Videos

बैटरी का रखें ध्यान

electric motorcycle maintenance tips for long life, battery fast charging tyre air pressure servicing
गोगोरो बैटरी स्वैपिंग - फोटो : gogoro india
इलेक्ट्रिक बाइक में सबसे महंगा पार्ट होता है बैटरी। अगर आपने भी नई इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदा है तो कोशिश करें कि बाइक में लगी बैटरी का सबसे ज्यादा ध्यान रखें। ऐसा करने से आपकी बाइक की बैटरी की उम्र तो लंबी होगी ही साथ ही इससे आपको रेंज भी बेहतर मिलेगी। बाइक की बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए बैटरी को बार-बार चार्ज करने से बचना चाहिए। जब भी बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज होने वाली हो या फिर कम से कम 10 से 20 फीसदी के बीच बैटरी की क्षमता हो, तभी बैटरी को चार्ज करना चाहिए। इसके साथ ही बैटरी को ओवरचार्ज करने से भी बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट चार्जर का कम करें उपयोग

electric motorcycle maintenance tips for long life, battery fast charging tyre air pressure servicing
For Reference Only - फोटो : vidaworld
किसी भी बाइक की बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए कोशिश करनी चाहिए कि उसे कंपनी की ओर से दिए गए चार्जर से घर या ऑफिस में ही चार्ज करें। ऐसा करने से भले ही आपको ज्यादा समय लगे लेकिन फास्ट चार्जर के मुकाबले यह बैटरी को कम नुकसान पहुंचाता है। फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर बैटरी जल्दी चार्ज होती है लेकिन अगर बार-बार फास्ट चार्जिंग का उपयोग किया जाए तो इससे बैटरी की लाइफ पर बुरा असर होता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

टायर का रखें ध्यान

electric motorcycle maintenance tips for long life, battery fast charging tyre air pressure servicing
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक बाइक में टायर में सही हवा के प्रैशर का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। अगर बाइक के टायर में सही एयर प्रैशर नहीं होगा तो बाइक में लगी मोटर को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ेगा, जिसके लिए से ज्यादा बैटरी की जरूरत होगी और इससे आपको ड्राइविंग रेंज कम मिलेगी। इसलिए कोशिश करें कि दो-चार दिन के बाद टायर में हवा को चेक करवाएं और जरूरत हो तो हवा भरवाएं।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन

समय पर करवाएं सर्विस

electric motorcycle maintenance tips for long life, battery fast charging tyre air pressure servicing
LiveWire S2 Del Mar Electric Bike - फोटो : LiveWire
इलेक्ट्रिक बाइक में मोटर और बैटरी ही सबसे महंगे पार्ट होते हैं। इसके अलावा इसमें इंजन या अन्य तरह के पार्ट्स नहीं होते। लेकिन इनकी भी समय पर सर्विस करवानी जरूरी होती है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक तय किलोमीटर पूरे करने के साथ ही निश्चित अंतराल पर बाइक की सर्विस सेंटर से सर्विस करवाने से भी बाइक की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed