सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV: Rising petrol-diesel prices drive India electric car sales new record

EV Sales: पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर, मई में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आंकड़ें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 31 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

EV sales India May 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मई में बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बीच देश के पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं मई 2026 के आंकड़े।
 

EV: Rising petrol-diesel prices drive India electric car sales new record
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मई में बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बीच देश के पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं मई 2026 के आंकड़े।


देश के पैसेंजर व्हीकल बाजार में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा बड़ता ही जा रहा है। हालिया आंकड़ाें के अनुसार, कुल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) ने अकेले लगभग 7 प्रतिशत का बड़ा हिस्सा अपने नाम कर लिया है। एक्सपर्ट्स इसे पिछले एक साल से भी अधिक समय में ईवी पेनेट्रेशन (बाजार में पैठ) का सबसे ऊंचा और मजबूत स्तर मान रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों अचानक बढ़ गई इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड?
अचानक से बढ़ी इस मांग के पीछे की कई वजहें सामने आ रही हैं। जिनके बारे में नीचे जिक्र किया गया है...
  • पेट्रोल और डीजल की मार: लगातार आसमान छूती पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े खरीदारों तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोग अब रनिंग कॉस्ट (गाड़ी चलाने का खर्च) घटाने के लिए ईवी को पहला विकल्प चुन रहे हैं।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • मजबूत होता चार्जिंग नेटवर्क: पहले लोगों को डर रहता था कि गाड़ी रास्ते में बंद हो गई तो चार्ज कहां होगी? उनमें रेंज एंग्जायटी ज्यादा थी, लेकिन अब शहरों में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा मजबूत हुआ है।
  • शानदार ऑप्शन्स और फीचर्स: अब ईवी सिर्फ काम चलाने वाली गाड़ियां नहीं रहीं। नए मॉडल्स में ग्राहकों को ज्यादा ड्राइविंग रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और कमाल के प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं।
  • सरकारी मदद: केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से मिलने वाले इंसेंटिव और आसान फाइनेंसिंग ऑप्शंस ने भी इलेक्ट्रिक कार खरीदना बेहद आसान बना दिया है।

किस सेगमेंट में कितनी बिक्री हुई?
  • 4-व्हीलर सेगमेंट (कारें): मई 2026 में देश के भीतर कुल 317,354 यूनिट्स पैसेंजर कारों की रिटेल बिक्री हुई। इसमें से अकेले 21,953 यूनिट्स पूरी तरह से बैटरी से चलने वाली कारें थीं।
  • मार्केट शेयर में उछाल: मई में कुल कार बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 6.9 प्रतिशत (लगभग 7%) रही। अगर इसकी तुलना पिछले साल (मई 2025) से करें, तो तब यह शेयर केवल 4.7 प्रतिशत था।
  • 2026 की लगातार ग्रोथ: इस साल की शुरुआत में, यानी जनवरी में ईवी शेयर 4.1% और फरवरी में 4.2% था, जो मार्च में बढ़कर 5.9% हुआ और अब मई में अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले चार महीनों में इसमें 3 प्रतिशत अंकों की भारी बढ़ोतरी हुई है।

टू-व्हीलर सेगमेंट में भी जबरदस्त बिक्री
इलेक्ट्रिक का यह क्रेज सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोपहिया वाहनों (स्कूटर और मोटरसाइकिल) में भी तेजी से फैल रहा है:
  • मई 2026 में देश के कुल टू-व्हीलर मार्केट (जो कि 16 लाख यूनिट्स से ज्यादा का था) में इलेक्ट्रिक मॉडल्स की हिस्सेदारी 8.9 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • इस महीने कुल 1.44 लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई, जो लंबी रेंज वाले मॉडल्स की कमी के बावजूद एक शानदार आंकड़ा है। तुलना के लिए, जनवरी 2026 में इनका शेयर सिर्फ 6.7% था।
टाटा का जलवा बरकरार
  • अगर कंपनियों की बात करें, तो इसमें टाटा मोटर्स के मॉडल्स ने आज भी अपना दबदबा कायम रखा है। हालांकि अब बाकी कंपनियां भी टाटा को कड़ी टक्कर दे रही हैं। महिंद्रा, एमजी मोटर और बीवाईडी जैसी दिग्गज कंपनियां इस रेस में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
  • बाजार में हाल ही में लॉन्च हुई कुछ नई कारों ने आते ही डिमांड की झड़ी लगा दी है। इनमें खासकर महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी, एमजी विंडसर शामिल है। इन नई गाड़ियों के प्रीमियम लुक और शानदार रेंज ने ग्राहकों को शोरूम तक खींचने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।
क्या FY2026-27 में बनेगा नया रिकॉर्ड?
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता का यही ट्रेंड जारी रहा, तो वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY2026-27) में ईवी का मार्केट शेयर सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

अभी भी हैं कुछ चुनौतियां
हालांकि बाजार आगे जरूर बढ़ रहा है, लेकिन जितना आसान यह दिख रहा है, उतना है नहीं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैटरी की ऊंची कीमतें, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का अभी भी पूरी तरह विकसित न होना और देश के ग्रामीण इलाकों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर हिचकिचाहट ऐसी चुनौतियां हैं जिन पर ऑटो कंपनियों और सरकार को मिलकर काम करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed