सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Your Car’s Headlight Getting Dim Night? Try These Ways Boost Visibility

Night Driving Tips: रात में धुंधली पड़ गई कार की हेडलाइट? बिना ज्यादा खर्च रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 31 May 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Car headlight cleaning tips: कई बार रात में ड्राइव करते समय चालक को सामने की सड़क साफ नहीं दिखती, ये कार की पुरानी, पीली या धुंधली हेडलाइट्स की वजह से होता है। ऐसी समस्या होते ही अधिकतर लोग तुरंत मैकेनिक के पास पहुंच जाते हैं, जबकि उन्हें नहीं पता होता कि बस कुछ आदतों को अपनाकर कार की हेडलाइट्स की ब्राइटनेस को तेज बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं कि बिना ज्यादा तामझाम के हेडलाइट्स की रोशनी को सुरक्षित और कानूनी दायरे में रहकर कैसे बढ़ाया जा सकता है।
 

Your Car’s Headlight Getting Dim Night? Try These Ways Boost Visibility
कार की हेडलाइट की रोशनी बढ़ाने के तरीके - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

How to increase car headlight brightness: रात में ड्राइविंग के दौरान साफ विजिबिलिटी बेहद जरूरी होती है, लेकिन कार पुरानी होने पर इसकी भी हेडलाइट्स धुंधली पड़ने लगती हे। जिससे सड़क पर देखने की क्षमता कम हो जाती है। कई बार यही छोटी-सी गलती बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। यहां खास बात है कि हेडलाइट की रोशनी बढ़ाने के लिए हमेशा महंगे अपग्रेड की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान तरीकों को अपनाकर भी इसे पहले जैसा चमकाया जा सकता है।



क्यों कम हो जाती है हेडलाइट की रोशनी?

  • पहले इसका कारण जानना जरूरी है। देखिए समय के साथ हेडलाइट्स पर भी धूल, मिट्टी और ऑक्सीडेशन की परत जमने लगती है। इससे लेंस धुंधले हो जाते हैं और रोशनी की तीव्रता कम हो जाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा पुराने बल्ब, खराब वायरिंग और गलत एलाइनमेंट भी ब्राइटनेस कम होने की बड़ी वजह बन सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कई मामलों में हेडलाइट्स की रोशनी 30 से 40 प्रतिशत कम हो सकती है, जबकि चालक को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहता है।
  • विज्ञापन
    Trending Videos


नियमित सफाई से बढ़ सकती है रोशनी

  • अगर आप भी अपने कार की हेडलाइट को चमचमाता हुआ देखना चाहते हैं, तो ये तरीका काफी असरदार साबित हो सकता है। ध्यान रखें कि हर 15 दिन में माइल्ड सोप और माइक्रोफाइबर कपड़े से हेडलाइट्स साफ करें।
  • अगर लेंस ज्यादा धुंधले लग रहे हों, तो हेडलाइट रिस्टोरेशन किट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ऑक्सीडेशन हटती है और रोशनी पहले से बेहतर हो जाती है।


LED या HID बल्ब्स में अपग्रेड करें

  • अगर आपकी कार में अभी भी पुराने हेलोजन बल्ब लगे हैं तो इसके लिए एलईडी या एचआईडी बल्ब्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं। क्योंकि एलईडी बल्ब ज्यादा ल्यूमेन प्रदान करते हैं। साथ ही बिजली की भी कम बचत करते हैं। 
  • ध्यान रहे खरीदते समय हमेशा DOT या ECE प्रमाणित बल्ब ही चुनें। लगभग 6000K कलर टेम्परेचर वाली लाइट्स बेहतर विजिबिलिटी देने के लिए ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं।


हेडलाइट एलाइनमेंट को नजरअंदाज न करें

  • कई बार हेडलाइट्स पर्याप्त रोशनी दे पाती हैं, लेकिन गलत एलाइनमेंट की वजह से प्रकाश सड़क पर सही दिशा में नहीं पड़ता। हालांकि नियमित सर्विसिंग के दौरान हेडलाइट एलाइनमेंट जरूर चेक करवाएं।
  • सही एंगल पर सेट हेडलाइट्स न केवल विजिबिलिटी बढ़ाती हैं, बल्कि सामने से आने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी नहीं होती।


वायरिंग और बैटरी की जांच भी जरूरी
अगर वायरिंग ढीली है या बैटरी कमजोर हो गई है तो हेडलाइट्स की ब्राइटनेस प्रभावित हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट की माने तो समय-समय पर बैटरी, अल्टरनेटर और वायरिंग सिस्टम की जांच कराना न भूलें। हाई क्वालिटी रिले और बेहतर वायरिंग किट का इस्तेमाल करने से रोशनी अधिक स्थिर रहती है।

फॉग लाइट्स और एक्स्ट्रा लाइट्स भी कर सकती हैं मदद

  • इसके अलावा अगर आपके इलाके में कम विजिबिलिटी है या लंबी नाइट ड्राइविंग करते हैं, तो ज्यादा एलईडी फॉग लैंप्स या ड्राइविंग लाइट्स भी उपयोगी साबित हो सकती हैं।
  • हालांकि इन्हें लगवाते समय कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है। हमेशा ऐसी लाइट्स चुनें जिनका अलग स्विच कंट्रोल हो और जो सामने आने वाले वाहनों के लिए परेशानी न बनें।


रिफ्लेक्टर और लेंस की स्थिति भी जांचें
पुराने वाहनों में हेडलाइट रिफ्लेक्टर समय के साथ अपनी चमक खो सकते हैं। इससे बल्ब सही होने के बावजूद रोशनी कम दिखाई देती है। ऐसे मामलों में रिफ्लेक्टर बदलवाना या लेंस की पॉलिशिंग करवाना अच्छा विकल्प माना जाता है। इससे हेडलाइट का प्रकाश वितरण बेहतर होता है। 

नाइट ड्राइविंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप अक्सर रात में गाड़ी चलाते हैं, तो हमें अपने साथ सामने वाले चालक का भी ध्यान रखना चाहिए, अगर आप बहुत ज्यादा तेज रोशनी में गाड़ी चलाते हैं, तो सामने वाले यानी की दूसरे चालकों के लिए यह खतरा बन सकती है। इसलिए हमेशा संतुलन और कानूनी सीमा के भीतर ही अपग्रेड करें।
  • साथ ही नियमित मेंटेनेंस, साफ लेंस, सही एलाइनमेंट और अच्छी क्वालिटी के बल्ब आपकी नाइट ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed