सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Planning buy SUV? Cars launching from June-Diwali

SUV Launch: नई कार लेने का है प्लान ? जून से दिवाली तक लॉन्च होंगी ये SUV, ईवी से हाइब्रिड तक हाेंगे कई विकल्प

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 31 May 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Upcoming SUVs in India 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी सेगमेंट लगातार मजबूत होता जा रह है। इस साल इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, लग्जरी और ऑफ-रोडर कैटेगरी में कई बड़े लॉन्च हुए हैं और कई बड़े होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें कुछ बिल्कुल नए मॉडल होंगे, जबकि कुछ दिग्गज कंपनियों के नए अवतार में वापसी करेंगे। 
 

Planning buy SUV? Cars launching from June-Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Upcoming Electric SUVs India: अगर आप नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिस्ट में कई दमदार कारें शामिल होनी वाली हैं। टाटा मोटर्स, एमजी, होंडा, किआ और टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनियां अपने मॉडल्स भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं उन चर्चित अपकमिंग एसयूवी के बारे में, जो बहुत जल्द सड़कों पर राज करने वाली हैं।



Honda ZR-V Hybrid  लिस्ट में सबसे आगे
अगले महीने होंडा अपनी नई हाइब्रिड SUV ZR-V को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस SUV में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन मिल सकता है, जो 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट कर करेगा। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 22.79 km/l तक हो सकता है। इसका मुकाबला प्रीमियम SUV सेगमेंट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Toyota Urban Cruiser Ebella की दूसरे छमाही में एंट्री
टोयोटा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर एबेला को साल के दूसरी छमाही यानी की जुलाई-अगस्त के करीब लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह एसयूवी मारुति ई-विटारा की तरह होगी, लेकिन इसमें डिजाइन और टोयोटा ब्रांड की पहचान देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ ही 543 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज पेश कर सकती है। 
विज्ञापन
Trending Videos


Tata Sierra EV की वापसी
टाटा मोटर्स की सबसे चर्चित लॉन्च में से एक सिएरा ईवी होगी। दिग्गज कंपनी सिएरा की यह पहली इलेक्ट्रिक अवतार होने के कारण कार लवर्स को इसका इंतजार बेसब्री से है। इस एसयूवी में 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। अनुमानित रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। यह गाड़ी अगस्त-सितंबर में लॉन्च हो सकती है। यह टाटा की सबसे खास EV लॉन्च में से एक मानी जा रही है।

MG Majestor करेगी फ्लैगशिप एंट्री
एमजी मोटर अपनी नई प्रीमियम एसयूवी मैजेस्टर को 2026 के फेस्टिव सीजन से पहले यानी सितंबर-अक्तूबर तक लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की मौजूदा ग्लोस्टर से ऊपर पोजिशन की जाएगी। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 212 bhp की पावर और 478 Nm का टॉर्क देगा। ZF 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और थ्री-रो सीटिंग इसकी खासियत होगी। 

BMW X6 का नया अवतार
लक्जरी SUV खरीदने वालों के लिए बीएमडब्ल्यू भी अपनी नई  X6 Coupe-SUV को अक्तूबर तक भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। यह 523 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाली है।

JSW Jetour T2: दिवाली पर देगी खास तोहफा
कार लवर्स को इस एसयूवी का भी बेसब्री से इंतजार है। JSW मोटर्स अपनी पहली एसयूवी को दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। जेटूर T2 प्लेटफॉर्म पर आधारित यह SUV ऑफ-रोडिंग लुक और मजबूत रोड प्रेजेंस के साथ आएगी। इसमें 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है। कंपनी FWD और AWD दोनों विकल्प दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed