सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors Reports Strong Growth in Commercial Vehicle Sales for May

सेल्स रिपोर्ट: देश में हिट लेकिन विदेश में क्यों घटी टाटा मोटर्स की बिक्री? जानें मई सेल्स के ताजा आंकड़े

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Tata Motors May Sales: टाटा मोटर्स ने मई 2026 में बिक्री के आंकड़े पेश किए। कंपनी ने पिछले महीने शानदार ग्रोथ दर्ज की है, जिससे कमर्शियल वाहनों के मामले में टाटा मोटर्स का जलवा बरकरार है। जहां एक तरफ टाटा की गाड़ियों की घरेलू बाजार में मांग बढ़ी है, तो वहीं दूसरी तरफ एक्सपोर्ट में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं टाटा मोटर्स की मई बिक्री का हाल....

Tata Motors Reports Strong Growth in Commercial Vehicle Sales for May
टाटा मोटर्स ने जारी किए मई महीने के बिक्री आंकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

टाटा मोटर्स ने मई में शानदार ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मई महीने के कमर्शियल वाहन के बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने मई में कुल 32,850 कमर्शियल गाड़ियां बेची हैं। ये पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल मई में कंपनी ने 28,147 कमर्शियल वाहन बेचे थे।



विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू बाजार में दिखा टाटा का जलवा

भारत में टाटा की कमर्शियल वाहनों की मांग अच्छी-खासी बढ़ी है। कंपनी ने मई के महीने में देश में 30,784 यूनिट्स की बिक्री की है। ये पिछले साल 2025 में मई के आंकड़े (25,872 यूनिट्स) से 19 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
Trending Videos

 

निर्यात में आई मामूली गिरावट

जहां एक तरफ देश के अंदर टाटा की गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है, वहीं कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मई में कंपनी का निर्यात 9% गिरकर 2,066 यूनिट्स हो गया, जोकि 2025 में 2,275 यूनिट्स था।


भारी और मध्यम वाहनों (MH&ICV) का हाल

ट्रक और डंपर जैसे मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन (MH&ICV) के मामले में भी टाटा मोटर्स ने अच्छी ग्रोथ हासिल की है:

  • भारत के अंदर बिक्री (घरेलू): कंपनी ने घरेलू बाजार में 13,679 यूनिट्स बेची, जो पिछले साल 12,406 यूनिट्स के मुकाबले 10% ज्यादा है।
  • कुल बिक्री (घरेलू + अंतरराष्ट्रीय): देश और विदेश दोनों मिलाकर कुल 14,596 भारी वाहन बिके। इसमें मई 2025 में 13,614 यूनिट्स के मुकाबले 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


तालिका के जरिए समझिए टाटा मोटर्स की मई बिक्री का गणित:

 

बिक्री का प्रकार मई 2026 मई 2025    अंतर
कुल कमर्शियल गाड़ियां 32,850 यूनिट्स  28,147 यूनिट्स  + 17% (बढ़त)
घरेलू बिक्री (देश में) 30,784 यूनिट्स  25,872 यूनिट्स  + 19% (बढ़त)
अंतरराष्ट्रीय बिक्री (निर्यात) 2,066 यूनिट्स  2,275 यूनिट्स  - 9% (गिरावट)
घरेलू भारी व मध्यम वाहन (MH&ICV) 13,679 यूनिट्स  12,406 यूनिट्स  + 10% (बढ़त)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed