सब्सक्राइब करें

Budget SUV: छह लाख रुपये में मिलती हैं ये चार एसयूवी, जानें किसे खरीदने में होगी समझदारी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 21 Jul 2023 11:00 AM IST
सार

आप भी एसयूवी खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है तो आप इन चार बेहतरीन एसयूवी में से एक को चुन सकते हैं। इस खबर में आपको इनकी कीमत और फीचर्स की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
four SUVs are available in six lakh rupees, know which one is better option nissan hyundai renault tata
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai

अगर आपको भी अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस, भारी भरकम कार जैसी फील देने वाली एसयूवी चाहिए। तो भारतीय बाजार में किस एसयूवी को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही इनकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी भी दे रहे हैं।

Trending Videos
four SUVs are available in six lakh rupees, know which one is better option nissan hyundai renault tata
टाटा पंच - फोटो : tata motors
कौन सी हैं एसयूवी
अगर आप छह लाख रुपये के बजट में किसी एसयूवी को खरीदना चाहते हैं। तो आप ह्यूंदै एक्सटर, टाटा पंच, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर को खरीद सकते हैं। यह सभी एसयूवी काफी कम कीमत पर भी बेहतरीन फीचर्स, सुरक्षा और डिजाइन के साथ उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
four SUVs are available in six lakh rupees, know which one is better option nissan hyundai renault tata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : renault india
कितना दमदार इंजन
ह्यूंदै की एक्सटर में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी और मैनुअल-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। वहीं पंच में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया जाता है। एक्सटर में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल को चार सिलेंडर के साथ पेश किया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को पेट्रोल में 61 किलोवॉट की पावर और 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके सीएनजी वैरिएंट से एसयूवी को 50.5 किलोवॉट की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि पंच के इंजन से 64.6 किलोवॉटर की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। निसान मैग्नाइट एक लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस वैरिएंट में कंपनी की ओर से सिर्फ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है। रेनो काइगर में भी कंपनी की ओर से एक लीटर इंजन मिलता है, जिससे 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
four SUVs are available in six lakh rupees, know which one is better option nissan hyundai renault tata
निसान मैग्नाइट - फोटो : Nissan
कितनी है लंबाई-चौड़ाई
ह्यूंदै की एक्सटर 3815 एमएम लंबी है। इसकी चौड़ाई 1710 एमएम और ऊंचाई 1631 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2450 एमएम है और 185 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस है। जबकि टाटा की पंच की कुल लंबाई 3827 एमएम, 1742 एमएम चौड़ाई और 1615 एमएम ऊंचाई है। इसका व्हीलबेस 2445 एमएम और 187 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस है। निसान मैग्नाइट की कुल लंबाई 3994 एमएम, 1758 एमएम चौड़ाई और 1572 एमएम ऊंचाई है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 205 एमएम है। रेनो काइगर की कुल लंबाई 3991 एमएम, 1750 एमएम चौड़ाई और 1605 एमएम ऊंचाई है और ग्राउंड क्लियरेंस 205 एमएम है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
four SUVs are available in six lakh rupees, know which one is better option nissan hyundai renault tata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
फीचर्स
ह्यूंदै एक्सटर में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, बॉडी कलर्ड बंपर, 14 और 15 इंच के टायर, फुटवैल लाइटिंग, फैब्रिक और लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलैस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। टाटा की पंच में भी प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, ऑटो हैडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, 15 और 16 इंच के टायर, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट फॉग लैंप के साथ कॉर्नरिंग लाइट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। निसान मैग्नाइट में बॉडी कलर बंपर, कलर्ड स्पोर्टी रूफ रेल, टिंटेड ग्लास, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, 8.89 सेमी का एलसीडी डिस्प्ले, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। रेनो काइगर के बेस वैरिएंट में एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, रूफ रेल, 8.9 सेमी एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed