JLR Freelander 8 EV: दमदार लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ आ रही है नई फ्रीलैंडर 8 ईवी एसयूवी, सामने आईं तस्वीरें
JLR Freelander 8 EV: जगुआर लैंड रोवर और चेरी की साझेदारी से बने नए फ्रीलैंडर ब्रांड की पहली एसयूवी 'Freelander 8' की नई तस्वीरें सामने आई हैं। यह एसयूवी ईवी, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडर पावरट्रेन विकल्पों के साथ आएगी। इसमें 800V आर्किटेक्चर, रूफ-माउंटेड लाइडार, एयर सस्पेंशन और टेरेन रिस्पॉन्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने यूरोप और राइट-हैंड- ड्राइव मार्केट्स के लिए भी इसकी योजना की पुष्टि की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप दमदार एसयूवी के शौकीन हैं तो आपके लिए एक रोमांचक खबर है। नई 4x4 एसयूवी Freelander 8 (फ्रीलैंडर 8) की कुछ ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। चीन के एक सरकारी दस्तावेज से लीक हुई इन तस्वीरों से कार के फाइनल डिजाइन का साफ तौर पर खुलासा हो गया है।
यह बड़ी एसयूवी चीनी ऑटोमोबाइल दिग्गज Chery (चेरी) और JLR (जगुआर लैंड रोवर) की पार्टनरशिप से बने नए 'फ्रीलैंडर' ब्रांड की पहली कार है। आइए आसान भाषा में जानते हैं इस नई कार की खूबियां:
फ्रीलैंडर 8 के डिजाइन और लुक्स
नई Freelander 8 का डिजाइन हाल ही में पेश किए गए 'Concept 97' से काफी प्रेरित नजर आता है। जिसमें लैंड रोवर की विरासत को बखूबी संजोया गया है। इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका सिग्नेचर तिरछा (diagonal) C-पिलर है, जो इसे सड़क पर एक अलग और दमदार पहचान देता है।
लुक को और भी आधुनिक बनाने के लिए इसके फ्रंट और रियर में बेहद आकर्षक लाइटिंग ग्राफिक्स दिए गए हैं। हालांकि कंपनी उन ग्राहकों के लिए एक सिंपल और बॉक्सी डिजाइन का विकल्प भी पेश करेगी जो क्लासिक रग्ड लुक पसंद करते हैं।
पावर, बैटरी और चार्जिंग
परफॉर्मेंस के मामले में Freelander 8 बेहद एडवांस है, क्योंकि इसे अत्याधुनिक 800V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें पावरट्रेन के तीन शानदार विकल्प दिए गए हैं। इनमें प्योर इलेक्ट्रिक, रेंज-एक्सटेंडर और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) शामिल हैं। साथ ही, लंबी यात्राओं को आसान बनाने के लिए यह एसयूवी 350kW तक की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी मदद से इसकी बैटरी पलक झपकते ही चार्ज हो जाती है।
जबरदस्त ऑफ-रोडिंग फीचर्स
ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इस एसयूवी में कई जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। आरामदायक सफर और मुश्किल रास्तों पर पकड़ बनाए रखने के लिए इसमें 'ट्विन-चेंबर एयर सस्पेंशन' के साथ इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी छत पर लगा हाई-टेक 'लिडार सेंसर' है, जो सड़क की बदलती स्थितियों को बारीकी से पढ़ लेता है। इसका स्मार्ट 'ऑल-टेरेन फंक्शन' इसी सेंसर की मदद से सतह को भांपकर अपने आप सही ड्राइव मोड चुन लेता है। ताकि आपको हर रास्ते पर बेमिसाल कंट्रोल मिल सके।
शानदार इंटीरियर
कार के अंदर भी आपको प्रीमियम फील मिलेगा। इसके डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई को कवर करता हुआ एक बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, बीच में एक पारंपरिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कंट्रोल के लिए कुछ फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।
लॉन्चिंग और ग्लोबल प्लान
जहां तक लॉन्चिंग का सवाल है, Freelander 8 का सफर इस साल के अंत में चीन से शुरू होगा। यहां चेरी कंपनी इसे अपने विशेष 'फ्रीलैंडर' शोरूम्स के जरिए बेचेगी। लेकिन कंपनी की नजर सिर्फ चीन तक सीमित नहीं है। इसे यूरोप सहित तमाम बड़े वैश्विक बाजारों में उतारने की तैयारी है। भारत और यूके जैसे देशों के लिए इसका 'राइट-हैंड-ड्राइव' (RHD) मॉडल भी तैयार किया जा रहा है।
कंपनी का विजन कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ्रीलैंडर ब्रांड अगले 5 वर्षों तक हर 6 महीने में एक नया मॉडल पेश करने का प्लान बना रहा है। सीईओ वेन फेई ने स्पष्ट किया है कि वे दुनिया पर चीनी मॉडल थोपने के बजाय हर देश की विशिष्ट जरूरतों के हिसाब से 'बेस्पोक' कारें तैयार करेंगे।
उनके शब्दों में, वे एक ऐसी 'वर्ल्ड कार' बना रहे हैं जो शुरुआत से ही वैश्विक मानकों के लिए तैयार है। तकनीकी रूप से यह काफी भारी-भरकम एसयूवी है। इसके प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल का वजन लगभग 2,980 किलोग्राम है, जबकि इसके अन्य बारीक स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही साफ होंगे।