सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Lotus Teases New V8 Hybrid Supercar ‘Type 135’, 1,000hp Model Expected By 2028

Hybrid Supercar: 22 साल बाद 8-सिलेंडर सुपरकार ला रही है Lotus, 1000 HP की पावर के साथ 2028 में करेगी वापसी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 12 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Lotus Supercar: लोटस करीब 22 साल बाद फिर से V8 इंजन वाली कार लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने आने वाले 'Type 135' सुपरकार को टीज किया है, जो हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 1,000hp से ज्यादा पावर देने वाली हो सकती है। माना जा रहा है कि यह लोटस की नई फ्लैगशिप सुपरकार होगी और इसका डिजाइन थ्योरी 1 कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा।

Lotus Teases New V8 Hybrid Supercar ‘Type 135’, 1,000hp Model Expected By 2028
Lotus Type 135 - फोटो : Lotus
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लोटस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी की आखिरी V8 इंजन वाली कार 'Esprit' थी, जिसका प्रोडक्शन 2004 में बंद हो गया था। अब पूरे 22 साल बाद, 8-सिलेंडर वाला यह दमदार इंजन वापसी कर रहा है। जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। लोटस ने अपनी एक नई V8 पावर वाली कार का टीजर जारी किया है, जो 2028 में बाजार में लॉन्च होगी। आइए जानते हैं इस नई सुपरकार से जुड़ी कुछ खास बातें:

Trending Videos


मिलेगी 1,000 HP से ज्यादा की पावर

यह नई कार एक हाइब्रिड सेटअप के साथ आएगी, जो 1,000 हॉर्सपावर (hp) से भी ज्यादा की जबरदस्त ताकत जनरेट करेगी। इसे लोटस की लाइनअप में 'Emira' मॉडल के ऊपर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


Lotus की पहली 'सुपरकार'

कंपनी ने इसे 'Type 135' कोडनेम दिया है और इसे लोटस की पहली असली 'सुपरकार' कहा जा रहा है। क्योंकि उनकी ऑल-इलेक्ट्रिक Evija को 'हाइपरकार' की कैटेगरी में रखा गया था। इस कार का प्रोडक्शन यूरोप में होगा, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इसे कंपनी के होमटाउन नॉरफॉक में बनाया जाएगा या कहीं और। इसके इंजन की जड़ें कहां से जुड़ी हैं, इसकी जानकारी भी इस साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है।


क्या फिर दिखेगा Mercedes-AMG का जलवा?

लोटस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि इस कार के लिए वो एक बार फिर मर्सिडीज-एएमजी के साथ पार्टनरशिप करेंगे या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा Lotus Emira में AMG का ही 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन इस्तेमाल होता है। दिलचस्प बात यह है कि AMG इस साल अपना एक नया 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन लाने वाला है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नई लोटस में भी यही इंजन देखने को मिल सकता है।


लोटस ने बदला अपना इलेक्ट्रिक प्लान

यह 'Type 135' लोटस की पहली हाइब्रिड कार नहीं होगी। कंपनी पहले ही चीन में अपनी Eletre SUV (PHEV) बेच रही है, जो 939 hp की पावर देती है। लोटस ने पहले एलान किया था कि 2028 तक वे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (Pure EV) ब्रांड बन जाएंगे। लेकिन अब उन्होंने अपना यह प्लान बदल दिया है। इस नई हाइब्रिड सुपरकार की डिलीवरी 2028 की आखिरी तिमाही में यूरोप में शुरू होगी।


क्या वापस आएगा 'Esprit' नाम?

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पुराने नामों को वापस लाने का चलन है। ऐसे में कई लोग सोच रहे हैं कि क्या लोटस अपनी इस नई कार का नाम 'Esprit' रखेगी? कंपनी के इतिहास को देखते हुए यह एक बेहतरीन फैसला हो सकता है। हालांकि, लोटस ने वादा किया है कि यह हर लिहाज से एक बिल्कुल नई कार होगी। टीजर को देखकर लगता है कि इसका डिजाइन सितंबर 2024 में दिखाए गए 'Theory 1' कॉन्सेप्ट कार से काफी प्रेरित होगा।


Focus 2030 और नई Emira

यह नई सुपरकार कंपनी की नई व्यापारिक रणनीति 'Focus 2030' का हिस्सा है। इसी रणनीति के तहत, लोटस अगले कुछ हफ्तों में अपनी 'Emira' स्पोर्ट्स कार का एक नया अपडेटेड वर्जन भी लाने वाली है। यह नई Emira एक अपग्रेडेड इंजन और कम वजन के साथ आएगी। जो इसे अब तक की सबसे पावरफुल और सबसे हल्की Emira बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed