{"_id":"6a0404f6bda011169e0ee763","slug":"waymo-recalls-3-791-robotaxis-over-software-glitch-autonomous-cars-struggle-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Recall: सड़क पर सुरक्षा का सवाल, वेमो ने रिकॉल की हजारों रोबोटैक्सियां, जानें कंपनी को क्यों उठाना पड़ा यह कदम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Recall: सड़क पर सुरक्षा का सवाल, वेमो ने रिकॉल की हजारों रोबोटैक्सियां, जानें कंपनी को क्यों उठाना पड़ा यह कदम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 13 May 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
Autonomous Robotaxi Recall: अमेरिका में तेजी से बढ़ती ऑटोनॉमस टैक्सी सेवा के बीच Waymo को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपनी हजारों रोबोटैक्सियों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। जानिए यह रिकॉल किन वाहनों पर लागू हुआ है और कंपनी अब क्या कदम उठा रही है।
वेमो ने रिकॉल की हजारों रोबोटैक्सियां
- फोटो : waymo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Waymo Software Issue: ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी वेमो ने अपनी करीब 3,791 रोबोटैक्सियों को रिकॉल किया है। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, यह कदम सॉफ्टवेयर में आई खराबी की वजह से लिया गया है, इसके कारण गाड़ियां जलभराव वाली सड़कों पर डगमगा रही थी। कई घटनाओं में देखा गया कि भारी बारिश होने पर गाड़ियां ट्रैफिक में फंसी रहीं और बाढ़ वाले इलाकों में जाने लगी। इसके बाद कंपनी अब नए सुरक्षा फीचर्स और मौसम आधारित कंट्रोल सिस्टम पर काम कर रही है।
ऑस्टिन और सैन एंटोनियो की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
हाल ही में ऑस्टिन के कैमरों में देखा गया कि वेमो की ऑटोनॉमस गाड़ियां पानी भरी सड़कों पर चल रहीं थी। कुछ मामलों में तो वाहन भारी बारिश के दौरान ट्रैफिक में ही फंसे रहे।
वहीं, इससे भी गंभीर मामला सैन एंटोनियो में देखा गया, जहां 20 अप्रैल का एक वेमाे रोबोटैक्सी बिना यात्री के बाढ़ वाली सड़क पर चली गई। फिर तेज बहाव में नाले में ही बह गई। इसके बाद अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी NHTSA ने जांच शुरू की। इसी जांच के बाद कंपनी ने रिकॉल की घोषणा की है।
कंपनी ने क्या कहा?
वेमो के अनुसार, समस्या वहां से जुड़ी है जहां हाई-स्पीड रोड पर वाहन जलभराव वाली लेन को सही तरीके से पहचान नहीं पा रहे थे। कंपनी का कहना है कि उसने पहले ही कुछ अस्थायी सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। इनमें खराब मौसम और फ्लैश फ्लडिंग की आशंका वाले इलाकों में रोबोटैक्सी की एंट्री सीमित करना शामिल है।
वेमो ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा देना हमारी पहली जिम्मेदारी है। हम अमेरिका के सबसे चुनौतीपूर्ण ड्राइविंग माहौल में हर सप्ताह पांच लाख से ज्यादा ट्रिप्स संचालित करते हैं। कंपनी फिलहाल अतिरिक्त सॉफ्टवेयर सुरक्षा विकसित कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
पहले भी विवादों में रही हैं वेमो की गाड़ियां
आपको बता दें कि वेमो की गाड़ियों को लेकर कोई पहली बार सवाल नहीं खड़े हो रहे हैं। इसके पहले भी सेल्फ-ड्राइविंग कारें कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही हैं। जैसे ऑस्टिन में स्कूल बसों को रास्ता न देने के आरोप लगे। सैन फ्रांसिको में बिजली कटौती के दौरान कई रोबोटैक्सियों ने ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी थी। इसके बाद अब भारी बारिश और खराब मौसम में इनके व्यवहार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कंपनी का दावा है कि उसका ऑटोनॉमस सिस्टम लगातार बेहतर हो रहा है और हर घटना से सीख लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट किए जा रहे हैं।
अमेरिका के कहां-कहां चल रही हैं ये गाड़ियां
वेमो फिलहाल अमेरिका के 11 शहरों में कमर्शियल रोबोटैक्सी सेवा प्रदान कर रही है। इनमें सैन फ्रांसिको, लॉस एंजिल्स, फीनिक्स, ऑस्टिन और मियामी जैसे शहर शामिल हैं। हालांकि कुछ शहरों में यह सिर्फ सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि सैन एंटोनियो में उसकी सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है, लेकिन जल्द दोबारा शुरू की जा सकती है।
ऑटोनॉमस इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकेत
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह रिकॉल केवल एक तकनीकी अपडेट नहीं, बल्कि पूरी ऑटोनॉमस व्हीकल इंडस्ट्री के लिए चेतावनी माना जा रहा है। सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक अब तेजी से सड़कों पर उतर रही है, लेकिन मौसम जैसी वास्तविक चुनौतियां अभी भी बड़े टेस्ट साबित हो रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य की रोबोटैक्सी सेवाओं के लिए सिर्फ एआई और सेंसर काफी नहीं होंगे, बल्कि चरम मौसम से निपटने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी हो सकती है।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन