Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Going to take delivery of a new car on Diwali, so keep these documents in mind otherwise there will be trouble
{"_id":"6354f4952d806742594a6509","slug":"going-to-take-delivery-of-a-new-car-on-diwali-so-keep-these-documents-in-mind-otherwise-there-will-be-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: दिवाली पर लेने जा रहे हैं नई कार की डिलीवरी, रखें इन डॉक्यूमेंट्स का ध्यान नहीं तो होगी परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Diwali 2022: दिवाली पर लेने जा रहे हैं नई कार की डिलीवरी, रखें इन डॉक्यूमेंट्स का ध्यान नहीं तो होगी परेशानी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:37 PM IST
सार
अगर आपने भी नई कार बुक करवाई हुई है और दिवाली पर कार की डिलीवरी लेने जाने वाले हैं। तो कुछ कागजों का ध्यान रखें। नहीं तो कार की डिलीवरी के समय परेशानी हो सकती है।
दिवाली के मौके पर कई लोग नई कार खरीदते हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर उत्साह के बीच लापरवाही हो जाए तो डिलीवरी के समय परेशानी हो सकती है। इस खबर में हम ऐसे डॉक्यूमेंट्स की जानकारी दे रहे हैं। जो नई कार की डिलीवरी के समय आपके साथ होने चाहिए।
Trending Videos
आधार कार्ड
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार खरीदने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक होता है आधार कार्ड। इसमें आपकी फोटो के साथ आपके घर की भी पूरी जानकारी होती है। सरकार की ओर से भी इसे सभी जरूरी कामों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
आधार के साथ ही पैन कार्ड का भी साथ होना जरूरी होता है। पैन कार्ड में आपकी फोटो के साथ ही एक यूनिक नंबर होता है। जिस नंबर का लेन-देन के समय देना जरूरी होता है। इस यूनिक नंबर के कारण ही आपकी ओर से किए गए लेन-देन की पूरी जानकारी मिल जाती है।
बिजली बिल, राशन कार्ड या रेंट एग्रीमेंट का उपयोग भी नई कार खरीदने के लिए किया जाता है। इनमें से किसी एक डॉक्यूमेंट को एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपका अपना घर है तो बिजली बिल या राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन अगर आप कहीं पर किराए पर रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट के जरिए नई कार खरीदी जा सकती है।
किसी भी शोरूम पर कार की डिलीवरी तभी दी जाती है जब कार के लिए पूरी पेमेंट की जा चुकी हो। इसलिए कभी भी नई कार की डिलीवरी लेने जाएं तो कार की बुकिंग से लेकर पूरी पेमेंट की सारी रसीद अपने साथ लेकर जाएं। अगर किसी कारण से पेमेंट को लेकर कोई असमंजस हो जाए तो आपके साथ लाई गई सभी रसीद दिखाकर पेमेंट की जानकारी दी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।