सब्सक्राइब करें

High Beam Headlight: कार चलाते समय हाई बीम लाइट से आंखों को होता है नुकसान, जानें बचने के आसान उपाय

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 28 Dec 2022 01:58 PM IST
सार

रात के समय कार चलाने के दौरान अक्सर लोग हाई बीम पर हेडलाइट करके चलते हैं। जिससे आंखों को भारी नुकसान होता है। ड्राइविंग के दौरान हाई बीम लाइट की रोशनी से आंखों को कैसे बचाया जाए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
High beam light causes damage to eyes while driving, know easy ways to avoid it
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

रात में ड्राइविंग करना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। इस समय सभी कारों की हेडलाइट ऑन होती हैं और ज्यादातर ड्राइवर हेडलाइट को हाई बीम पर चलाते हैं। ऐसा करने के कई नुकसान होते हैं और आंखों को भी काफी परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसे आसान उपायों की जानकारी दे रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी आंखों को तेज रोशनी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

Trending Videos

विंडशील्ड को करें साफ

High beam light causes damage to eyes while driving, know easy ways to avoid it
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आंखों को तेज रोशनी से बचाने के लिए रात के समय विंडशील्ड को अच्छे से साफ करना जरूरी होता है। ऐसा करने पर सामने से आने वाली रोशनी से ज्यादा चकाचौंध नहीं होती और बिना आंखों पर जोर पड़े कार चलाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान 

विज्ञापन
विज्ञापन

विंडशील्ड को खरोंच से बचाएं

High beam light causes damage to eyes while driving, know easy ways to avoid it
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी विंडशील्ड को साफ करें तो हमेशा पहले पानी से शीशे को धोएं। इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से शीशे को साफ करें। ज्यादातर लोग कार के शीशे को अनजाने में किसी भी कपड़े से साफ कर देते हैं। कई बार कपड़े के कारण शीशे पर निशान और खरोंच आ जाती हैं। जिससे रात के समय कार चलाने में काफी परेशानी होती है। शीशे पर खरोंच आने के बाद जैसे ही सामने से लाइट पड़ती है तो रोशनी फैल जाती है जिससे सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए आंखों को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और आंखें को नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

क्रैक शीशे के साथ ना चलाएं कार

High beam light causes damage to eyes while driving, know easy ways to avoid it
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर कार का शीश क्रैक हो जाए तो क्रैश शीशे के साथ कार को नहीं चलाना चाहिए। दिन के मुकाबले रात के समय क्रैक शीशे के साथ कार चलाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही क्रैक शीशे के कारण ज्यादा रोशनी आंखों पर पड़ती है जिससे आंखों पर भी काफी जोर पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

एंटी ग्लेयर लैंस पहनें

High beam light causes damage to eyes while driving, know easy ways to avoid it
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपको भी अपनी आंखों से प्यार है तो रात के समय कार चलाते समय एंटी ग्लेयर लैंस वाले चश्मे को पहनना बेहतर होता है। लैंस पर खास कोटिंग के कारण आंखों पर सामने से आने वाली तेज रोशनी का प्रभाव कम होता है जिससे आंखें सुरक्षित रहती हैं।
 

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed