{"_id":"638c7c0eb29f9a450c6e23bf","slug":"hill-hold-assist-feature-is-available-in-under-ten-lakh-suv-it-is-useful-for-the-driver-on-the-mountains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hill Hold Control: कम कीमत वाली एसयूवी में मिलता है यह खास फीचर, पहाड़ों पर आता है ड्राइवर के काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hill Hold Control: कम कीमत वाली एसयूवी में मिलता है यह खास फीचर, पहाड़ों पर आता है ड्राइवर के काम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 04 Dec 2022 04:36 PM IST
सार
भारत में लोगों को घूमने का काफी शौक होता है। लेकिन कम ही लोगों को पहाड़ों पर कार चलाने का अनुभव होता है। दस लाख से कम कीमत वाली एसयूवी में खास फीचर मिलता है जिसका फायदा नए ड्राइवरों को पहाड़ों पर मिलता है।
विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आजकल कम कीमत वाली कारों में भी कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक फीचर हिल होल्ड असिस्ट है। जिसके कारण पहाड़ों पर कम अनुभवी ड्राइवरों को बड़ा फायदा मिलता है। इस फीचर की क्या खासियत है और दस लाख से कम कीमत वाली किन एसयूवी में यह फीचर मिलता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
हिल होल्ड असिस्ट का है बड़ा फायदा
2 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
पहाड़ों पर अक्सर कार पूरी तरह रूकने के बाद जब चलाई जाती है तो उसे पीछे जाने से रोकना काफी मुश्किल होता है। मैदानी इलाकों में रहने वाले ड्राइवर जब भी कार से पहाड़ों पर जाते हैं तो उन्हें यह परेशानी काफी ज्यादा सताती है। लेकिन कुछ कारों में इस फीचर को दिया जाता है, जिससे नए और कम अनुभवी ड्राइवरों को पहाड़ों पर काफी मदद मिलती है। इस फीचर के साथ आने वाली कारों में यह तब काम करता है जब कार पूरी तरह से रूक जाए या फिर इंक्लाइंड सरफेस पर हो और चलने वाली हो। जब आपकी कार ऊंचाई पर होती है और पूरी तरह से रूकी हुई होती है तब आप ब्रेक पर से पैर हटाते हैं तो कार हल्की सी पीछे जाती है ऐसे में ये फीचर अपना काम करता है और कार को पीछे जाने से रोकने में मदद करता है।
कुछ समय पहले तक यह फीचर महंगी और लग्जरी एसयूवी में ही मिलता था। लेकिन अब इस फीचर का फायदा दस लाख से भी कम कीमत वाली एसयूवी में उठाया जा सकता है। भारत में ऐसी कई एसयूवी हैं जिनकी कीमत दस लाख से कम है और उनमें यह फीचर ऑफर किया जाता है।
निसान की मैग्नाइट में इस फीचर के साथ आने वाली सबसे सस्ती एसयूवी में से एक है। कंपनी हिल होल्ड असिस्ट फीचर को अपनी एचएसए नाम से देती है। इसे टर्बो वाले एक्सएल वैरिएंट से ऑफर किया जाता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 8.09 लाख रुपये है।
महिंद्रा की एक्सयूवी 300 में भी हिल स्टार्ट असिस्ट फीचर को दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस फीचर को डब्ल्यू6 वैरिएंट और उससे ऊपर के वैरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। एक्सयूवी 300 के डब्ल्यू6 वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत दस लाख रुपये से होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।