फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda ADV 160 Vs Hero Xoom 160: Engine, Features, Price, Safety Compared

Honda ADV 160 Vs Hero Xoom 160: फीचर्स, पावर और कीमत में कौन सा मैक्सी-स्कूटर है ज्यादा बेहतर? देखें तुलना

Tue, 04 Aug 2026 10:40 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 10:40 AM IST
सार

Adventure scooter: अगर आप एक मैक्सी स्कूटर चाहते हैं और एडवेंचर व स्टाइल आपकी पहली पसंद है, तो होंडा एडीवी 160 और हीरो जूम 160 का यह तुलना आपके  काम का हो सकता है। आइए जानते हैं कि किस स्कूटर में ज्यादा पावर, सेफ्टी मिलती है।
 

विज्ञापन
Honda ADV 160 Vs Hero Xoom 160: Engine, Features, Price, Safety Compared
एडवेंचर स्कूटर्स की तुलना - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Best premium scooter: देश के प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में होंडा एडीवी 160 और हीरो जूम160 के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। हीरो जूम 160 पहले से बाजार में उपलब्ध है, जबकि होंडा ADV 160 सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च हो सकती है। दोनों स्कूटर एडवेंचर-स्टाइल डिजाइन, लिक्विड-कूल्ड इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, फीचर्स और पावर के मामले में होंडा ADV 160 आगे नजर आती है, जबकि हीरो जूम 160 कीमत के मामले में ज्यादा किफायती विकल्प है।

विज्ञापन


कीमत में कौन है ज्यादा किफायती?
हीरो जूम 160 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.43 लाख रुपये से 1.49 लाख रुपये के बीच है। वहीं, होंडा ADV 160 की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन

अगर आपका बजट कम है, तो हीरो जूम 160 बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। वहीं, ज्यादा फीचर्स चाहने वाले ग्राहक होंडा ADV 160 की ओर जा सकते हैं।



डिजाइन और लुक में किसका पलड़ा भारी?

  • दोनों स्कूटर एडवेंचर-थीम वाले डिजाइन के साथ आते हैं।
  • होंडा ADV 160 में हाइट-एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ट्विन एलईडी हेडलैंप, ब्लॉक-पैटर्न टायर और मजबूत स्पाइन डिजाइन मिलता है। इसकी सीट हाइट 780 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी और वजन 133 किलोग्राम है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं, हीरो जूम 160 में डुअल-चैंबर एलईडी हेडलाइट, 14-इंच के पहिए, 787 मिमी सीट हाइट, 155 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 142 किलोग्राम वजन मिलता है। ऑफ-रोडिंग के लिहाज से हाेंडा ADV 160 थोड़ी बेहतर नजर आती है।


फीचर्स में कौन आगे?

  • होंडा ADV 160 में 5-इंच TFT डिस्प्ले, होंडा RoadSync कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग, कीलेस इग्निशन, आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम और लगभग 27 से 30 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।
  • दूसरी तरफ, हीरो जूम 160 में डिजिटल एलसीडी क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कीलेस इग्निशन, रिमोट बूट ओपनिंग, i3S टेक्नोलॉजी और यूएसबी पोर्ट दिया गया है।
  • हालांकि, TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल की वजह से होंडा ADV 160 ज्यादा प्रीमियम महसूस होती है।


सेफ्टी फीचर्स में किसे मिलेगा फायदा?

  • दोनों स्कूटर्स में सिंगल-चैनल ABS दिया गया है।
  • होंडा ADV 160 में Honda Selectable Torque Control (ट्रैक्शन कंट्रोल), फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
  • वहीं, हीरो जूम 160 में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मिलता है। सेफ्टी फीचर्स के मामले में Honda ADV 160 थोड़ा आगे दिखाई देती है।


product ADV160

इंजन और परफॉर्मेंस

  • होंडा ADV 160 में 156.9 सीसी का लिक्विड-कूल्ड ESP+ इंजन मिलता है, जो करीब 16 से 16.3 पीएस की पावर और 14.7 से 15 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह स्कूटर E85 फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • हीरो जूम 160 में 156 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 14.6 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क देता है। इसका फ्यूल टैंक 7 लीटर का है। दोनों स्कूटर्स में CVT गियरबॉक्स मिलता है, लेकिन होंडा ADV 160 ज्यादा पावरफुल और हल्की है।

कौन-सा स्कूटर खरीदना रहेगा बेहतर?

  • अगर आप ज्यादा फीचर्स, बेहतर सेफ्टी, ट्रैक्शन कंट्रोल और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो होंडा ADV 160 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • वहीं, अगर आप कम कीमत में प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हीरो जूम 160 एक शानदार वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित हो सकती है।
  • आखिरकार, दोनों स्कूटर्स अपनी-अपनी खूबियों के साथ आती हैं और खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed