{"_id":"633beb8fd8361b38ac583403","slug":"honda-introduced-new-offer-in-the-festive-season-buy-now-pay-in-2023-offer-for-honda-amaze-and-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Festive Scheme: फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां दे रही कई बेहतरीन ऑफर, बिना कार खरीदे नहीं रह पाएंगे आप","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Festive Scheme: फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां दे रही कई बेहतरीन ऑफर, बिना कार खरीदे नहीं रह पाएंगे आप
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 04 Oct 2022 03:48 PM IST
सार
फेस्टिव सीजन में वाहन निर्माताओं की ओर से काफी आकर्षक स्कीम निकाली जाती हैं। ऐसी ही स्कीम होंडा की ओर से पेश की गई है। होंडा के अलावा कई कंपनियों की ओर से खास ऑफर्स पेश किए जाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी कंपनियां इस फेस्टिव सीजन में ऑफर दे रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होंडा अमेज
- फोटो : honda cars
Link Copied
भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने के बाद कई कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर दे रही हैं। इन ऑफर्स से जहां कार कंपनियों की सेल्स बढ रही है वहीं ग्राहकों को भी काफी फायदा हो रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन की कार निर्माता फेस्टिव सीजन में ऑफर दे रही हैं।
Trending Videos
क्या है होंडा का ऑफर
2 of 5
होंडा अमेज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ऑफर के साथ त्यौहारी सीजन में आपकी खुशी दोगुनी करने के लिए होंडा की ओर से एक बेस्ट ऑफर दिया गया है। कंपनी ने ग्राहकों को ऑफर दिया है कि वो इस साल कार खरीदकर घर ले जा सकते हैं और पेमेंट अगले साल से देना शुरू कर सकते हैं। Drive in 2022, Pay in 2023 स्कीम के तहत कंपनी ये ऑफर अपने ग्राहकों को दे रही है। इसके लिए कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ कंपनी ने पार्टनरशिप की है। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर होंडा की अमेज और सिटी पर दिया जा रहा है। इस स्कीम को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इसके स्कीम के तहत आपकी प्रोफाइल को देखते हुए कार की ऑन रोड कीमत का अधिकतम 85 फीसदी का अमाउंट फाइनेंस करवाया जा सकता है। पहले तीन महीनों के लिए नगण्य लागत ईएमआई का ऑफर मिलेगा और चौथे महीने से पूरी कीमत देने तक ईएमआई पे करनी होगी। कंपनी ने इस ऑफर को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति भी दे रही ऑफर
3 of 5
मारुति ऑल्टो के10
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की कार खरीदने पर 25 से 59 हजार रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं। मारुति सुजुकी नई 2022 Alto K10 पर 25,000 रुपये की छूट दे रही है। जबकि Alto 800cc (ऑल्टो 800cc) हैचबैक पर 29,000 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
होंडा और मारुति के अलावा टाटा भी अपनी कारों पर फेस्टिव डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से नई कार खरीदने पर 40 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इनमें एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट, या सीधे नकद छूट शामिल है।
Renault इंडिया की ओर से भी डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। ट्राइबर पर अधिकतम 50 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर हो रहे हैं। क्विड पर अधिकतम 35 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।