{"_id":"63aaa5aa32cfe328c278b8c3","slug":"how-does-winters-and-low-temprature-affect-electric-vehicle-battery-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV In Winters: क्या इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर ठंड का होता है बुरा असर या नहीं, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV In Winters: क्या इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर ठंड का होता है बुरा असर या नहीं, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:33 PM IST
सार
भारत के उत्तरी राज्यों में लगातार ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्या ठंड के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर बुरा असर होता है या नहीं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आज के समय में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ रहा है। देश में कई जगहों पर तापमान काफी कम होता है तो कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ती है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें, इसमें हम बता रहे हैं कि क्या इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर कम तापमान का कोई असर होता है या नहीं।
Trending Videos
कैसे काम करती है बैटरी
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : Mercedes benz
इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को लिथियम ऑयन से बनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठंड के मौसम में यह ज्यादा प्रभावी नहीं होतीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बैटरी ऊर्जा के लिए रसायनिक रिएक्शन पर निर्भर होती हैं। लिथियम ऑयन एनर्जी जनरेट करने के लिए इसमें एनोड से कैथोड तक जाया जाता है और ठंड या कम तापमान में यह प्रक्रिया धीरे हो जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की ऑटोमोबाइल असोसिएशन की एक रिसर्च के मुताबिक ज्यादा ठंड में इलेक्ट्रिक वाहन अपनी रेंज का 12 फीसदी तक खो सकते हैं। इसके अलावा ठंड में बैटरी को चार्ज करने समय पर भी प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि ईवी की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगने वाला समय तापमान के आधार पर काफी ज्यादा भी हो सकता है। इसके मुताबिक ठंड में ईवी की बैटरी को चार्ज करने में कई बार सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।
ठंड के समय में अगर आप अपनी ईवी से सफर करते हैं तो उसके पहले ईवी को स्टार्ट करके कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे वाहन की मोटर को सही तापमान तक आने में मदद मिलेगी। कुछ देर रुकने के बाद ही सफर की शुरुआत करें। संभव हो तो अपने ईवी को ठंड के समय में गैराज या बंद जगह में पार्क करें। ऐसा करने से तापमान को ज्यादा रखने में मदद मिलेगी और वाहन को चार्ज करने में भी कम समय लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।