फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन के सस्ते वैरिएंट किए पेश, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Tue, 27 Dec 2022 01:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 27 Dec 2022 01:18 PM IST
सार

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन के कुछ सस्ते वैरिएंट्स को बाजार में पेश कर दिया है। इन वैरिएंट्स की क्या कीमत होगी और कैसे फीचर्स इनमें मिलेंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Mahindra introduced cheap variants of Scorpio N, know what is the price and features
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन के कुछ और वैरिएंट्स को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से पेश किए गए इन वैरिएंट्स में क्या फीचर्स मिलते हैं और इनकी क्या कीमत कंपनी ने तय की है। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

कितने वैरिएंट जोड़े

Mahindra introduced cheap variants of Scorpio N, know what is the price and features
For Reference Only - फोटो : Mahindra
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक स्कॉर्पियो एन में पांच वैरिएंट्स को जोड़ा गया है। इन वैरिएंट्स को बेस वैरिएंट जेड2 और उससे ऊपर के वैरिएंट जेड4 में जोड़ा गया है। जेड2 में जोड़े गए वैरिएंट्स में जेड2 एमटी ई7एस पेट्रोल और जेड2 एमटी ई7एस डीजल शामिल हैं। जेड4 में भी तीन वैरिएंट्स को जोड़ा गया है। इनमें जेड4 एमटी ई7 एस पेट्रोल, जेड4 एमटी ई7 एस डीजल और जेड4 एमटी 4डब्ल्यूडी 7 एस डीजल हैं।

यह भी पढ़ें- SUV Price Hike: जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद महंगे हो सकते हैं इस सेगमेंट के वाहन, जानें पूरी डिटेल

कैसे हैं फीचर्स

Mahindra introduced cheap variants of Scorpio N, know what is the price and features
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
स्कॉर्पियो एन के जेड2 एमटी ई7एस वैरिएंट में एलईडी टर्न इंडीकेटर, एलईडी टेललैंप के साथ एलईडी टर्न इंडीकेटर, सेकेंड रो एसी वेंट्स, पेंटालिंक सस्पेंशन, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टेयरिंग कंट्रोल्स, ई-कॉल, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

जेड4 एमटी ई7 एस में जिन फीचर्स को जोड़ा गया है उनमें लेटेस्ट जनरेशन ईएसपी, 20.32 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एड्रांइड ऑटो, एपल कार प्ले, सेकेंड रो एसी मॉड्यूल और फुल फैब्रिक अपहोल्स्ट्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल कितने वैरिएंट

Mahindra introduced cheap variants of Scorpio N, know what is the price and features
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
स्कॉर्पियो एन में पांच नए वैरिएंट जोड़ने के बाद अब कुल 30 वैरिएंट का विकल्प मिलता है। इनमें छह सीटर पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक में एक-एक वैरिएंट, मैनुअल में एक-एक वैरिएंट हैं। सात सीटों के साथ पेट्रोल मैनुअल में छह, ऑटोमैटिक के तीन, डीजल मैनुअल के 11 और ऑटोमैटिक के छह वैरिएंट हैं।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
विज्ञापन

क्या है कीमत

Mahindra introduced cheap variants of Scorpio N, know what is the price and features
For Reference Only - फोटो : Mahindra
जेड2 एमटी ई7एस पेट्रोल की एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है और जेड2 एमटी ई7एस डीजल की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है।

जेड4 एमटी ई7 एस पेट्रोल की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये, जेड4 एमटी ई7 एस डीजल की एक्स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये और जेड4 एमटी 4डब्ल्यूडी 7 एस डीजल की एक्स शोरूम कीमत 16.94 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed