फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Mirai: भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी दुनिया की सबसे एडवांस्ड हाइड्रोजन कार टोयोटा मिराई, देती है 646 किमी का रेंज

Wed, 16 Mar 2022 07:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
Hydrogen Car Toyota Mirai Toyota Kirloskar Motor launched India's first hydrogen-based fuel-cell electric car Mirai as part of its pilot project hydrogen electric vehicle
Toyota Mirai Hydrogen Car - फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बुधवार को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) के साथ अपने पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में भारत का पहला ऑल-हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक वाहन Mirai (मिराई) लॉन्च किया। Toyota Mirai (टोयोटा मिराई)  दुनिया के पहले हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FCEV) में से एक है और यह शुद्ध हाइड्रोजन से पैदा होने वाली बिजली से चलता है। इसे एक वास्तविक शून्य-उत्सर्जन वाहन भी माना जाता है, क्योंकि कार टेलपाइप से सिर्फ पानी का उत्सर्जन करती है।
Hydrogen Car Toyota Mirai Toyota Kirloskar Motor launched India's first hydrogen-based fuel-cell electric car Mirai as part of its pilot project hydrogen electric vehicle
Toyota Mirai Hydrogen Car - फोटो : Toyota
646 किमी की रेंज
वाहन निर्माता ने कहा कि Toyota Mirai FCEV की दूसरी पीढ़ी को कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के प्लांट में बनाया जाएगा। इसे दिसंबर 2020 में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। कंपनी का दावा है कि इस कार में सिर्फ पांच मिनट में ईंधन भरा जा सकता है। यह कार एक बार फुल टैंक ईंधन भरने पर 646 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। 
Hydrogen Car Toyota Mirai Toyota Kirloskar Motor launched India's first hydrogen-based fuel-cell electric car Mirai as part of its pilot project hydrogen electric vehicle
Toyota Mirai - फोटो : Toyota
गडकरी करेेंगे इस्तेमाल
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मिराई हाइड्रोजन आधारित एडवांस्ड फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए पायलट परियोजना लॉन्च की है। गडकरी ने भी हाल ही में कहा था कि वह टोयोटा मिराई का इस्तेमाल खुद शुरू करेंगे, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) वाहन के लिए हाइड्रोजन की आपूर्ति करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hydrogen Car Toyota Mirai Toyota Kirloskar Motor launched India's first hydrogen-based fuel-cell electric car Mirai as part of its pilot project hydrogen electric vehicle
Toyota Mirai Hydrogen Car - फोटो : Toyota
यह पायलट प्रोजेक्ट देश के वाहन बेड़े के लिए हरित और स्वच्छ ईंधन समाधानों को आगे बढ़ाने की भारत सरकार की रणनीति के हिस्से के रूप में आता है। बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा, सरकार पेट्रोल और डीजल के खिलाफ वैकल्पिक ईंधन समाधान के रूप में हाइड्रोजन फ्यूल सेल को भी आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
Hydrogen Car Toyota Mirai Toyota Kirloskar Motor launched India's first hydrogen-based fuel-cell electric car Mirai as part of its pilot project hydrogen electric vehicle
Toyota Mirai Hydrogen Car - फोटो : Toyota
वैकल्पिक ईंधन समाधान के रूप में हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देते हुए, सरकार का दावा है कि यह सड़क परिवहन सहित कई क्षेत्रों को डीकार्बोनाइज करने के लिए बड़े अवसर प्रदान करेगी और विश्व स्तर पर अभूतपूर्व रफ्तार हासिल कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed