{"_id":"645896bb37801daf24012e99","slug":"hyundai-motor-india-start-bookings-for-new-suv-exter-know-engine-specification-features-and-other-detail-2023-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Exter: टाटा, मारुति, किआ को टक्कर देने आएगी ह्यूंदै की नई एसयूवी, कंपनी ने शुरू की बुकिंग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Exter: टाटा, मारुति, किआ को टक्कर देने आएगी ह्यूंदै की नई एसयूवी, कंपनी ने शुरू की बुकिंग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 08 May 2023 12:00 PM IST
सार
ह्यूंदै मोटर इंडिया की ओर से जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। एसयूवी में कंपनी कितना दमदार इंजन, फीचर्स देगी। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। साथ ही कंपनी ने एसयूवी के डिजाइन को भी रिवील कर दिया है। इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एसयूवी में कितना दमदार इंजन होगा।
Trending Videos
शुरू हुई बुकिंग
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै ने लॉन्च से पहले नई एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी को 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितना दमदार इंजन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
कितने होंगे वैरिएंट
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
कैसे होंगे फीचर्स
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में एस सिग्नेचर वाली एलईडी डीआरएल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स तो मिलेंगे। साथ ही एसयूवी में 10 इंच से बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, एचएसए और टीपीएमएस जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।