{"_id":"6469dcdbdece2970ce08e92b","slug":"if-your-car-battery-is-down-then-start-the-car-in-this-way-jump-start-other-car-battery-jumper-cable-2023-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Battery: कार की बैटरी हो गई है डाउन, तो इस तरह करें कार स्टार्ट, नहीं होगी परेशानी, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Battery: कार की बैटरी हो गई है डाउन, तो इस तरह करें कार स्टार्ट, नहीं होगी परेशानी, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 21 May 2023 03:17 PM IST
सार
अगर आपकी कार की बैटरी बार-बार डिस्चार्ज हो जाती है। तो कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप परेशानी से बच सकते हैं। कार की बैटरी को चार्ज करने के लिए क्या करें। आइए जानते हैं।
अक्सर लोग लापरवाही के कारण कार को बंद करते समय लाइट्स जली छोड़ देते हैं और बाद में कार की जरूरत पड़ने पर कार स्टार्ट नहीं होती। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी इस तरह लाइट खुली छोड़ते हैं जिससे बैटरी डाउन हो जाती है तो बैटरी को किस तरह चार्ज किया जा सकता है।
Trending Videos
कैसे होती है बैटरी डाउन
2 of 5
कार में लाइट बंद रखें
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर कार को बंद करते समय हम कार के केबिन की लाइट्स को खुला छोड़ देते हैं। इसके अलावा कार को बिना स्टार्ट किए हम कई बार कार में म्यूजिक सिस्टम आदि को चलाते हैं। जिससे बैटरी पर असर होता है और कुछ समय बाद बैटरी डाउन हो जाती है। जिसके बाद जब हम दोबारा कार को चलाने की कोशिश करते हैं तो कार स्टार्ट नहीं होती।
बैटरी डाउन होने के कई और भी कारण होते हैं। अगर आपकी कार की बैटरी बार-बार डाउन हो जाती है तो संभव है कि इसमें और भी कोई परेशानी हो। अगर आप कार की केबिन लाइट्स को बंद रखते हैं और बिना स्टार्ट किए कार में म्यूजिक सिस्टम आदि को नहीं चलाते तो फिर हो सकता है कि वायरिंग में फॉल्ट भी हो सकता है। इसके अलावा अगर सब कुछ सही हो तो बैटरी की उम्र भी खत्म होने पर ऐसा होता है। सामान्यत: कार की बैटरी की उम्र तीन से पांच साल तक होती है। अगर इससे ज्यादा पुरानी बैटरी का उपयोग आप करते हैं तो ऐसा हो सकता है कि वह जल्दी डाउन हो जाए और कार को स्टार्ट करने में परेशानी हो।
अगर आपकी कार बीच सफर में आपको परेशान कर रही है। कार की बैटरी डाउन होने के कारण आप कार स्टार्ट नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आपको जंप स्टार्ट का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए कार की बैटरी को चार्ज करने के लिए दूसरी कार की जरूरत होती है। एक बार दूसरी कार और अपनी कार की बैटरी को जंपर केबल से जोड़ने के बाद कार को स्टार्ट किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों बैटरी के नेगेटिव और पॉजिटिव टर्मिनल सही से जुड़े हों। गलत जोड़ने पर कार स्टार्ट होने की जगह और परेशानी हो सकती है।
अगर आप कार को जंप स्टार्ट करते हैं तो फिर कार को कुछ समय के लिए स्टार्ट ही रहने देना चाहिए। इससे आपकी कार की बैटरी थोड़ी चार्ज हो जाएगी। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर जंप स्टार्ट के बाद कार को बंद कर दिया जाएगा तो फिर कार की बैटरी को चार्ज होने का समय नहीं मिलेगा और संभव है कि फिर से कार को स्टार्ट करने में परेशानी हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।