{"_id":"634fffc242c961038055566f","slug":"if-your-car-is-also-increase-pollution-then-these-five-problems-can-happen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 19 Oct 2022 07:53 PM IST
सार
अगर आप भी अपनी कार के ज्यादा धुआं फैलाने से परेशान हैं। तो इस खबर को जरुर पढ़ें। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच परेशानियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके कारण कार ज्यादा धुआं देती है।
दुनियाभर में कारों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है। उसी अनुपात में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में अगर कोई कार सामान्य से ज्यादा धुआं छोड़ रही है। तो कुछ गड़बड़ियों के कारण ऐसा हो सकता है। इस खबर में हम ऐसी ही पांच गड़बड़ियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके कारण कोई भी कार सामान्य से ज्यादा धुआं छोड़कर ज्यादा प्रदूषण फैलाती है।
Trending Videos
इंजन में परेशानी
2 of 6
कार से निकलता धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
कोई भी कार तब ज्यादा धुआं छोड़ती है जब इंजन में परेशानी होती है। अगर कार के इंजन में किसी तरह की खराबी आ जाए तो ईंधन पूरी तरह से नहीं जल पाता। ऐसा होने के कारण कार का एवरेज तो कम होता ही है। साथ ही कार से ज्यादा प्रदूषण भी होता है। अगर आपकी कार कम एवरेज और ज्यादा धुआं दे रही है तो मकैनिक के पास जाकर इंजन को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन की ट्यूनिंग खराब होना
3 of 6
कार से निकलता धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
जरूरी नहीं है कि कार के इंजन के किसी पार्ट में खराबी हो। अगर कार की ट्यूनिंग खराब हो जाए तो भी कार ज्यादा धुआं देने लगती है। दरअसल, कार में ईंधन एक तय रफ्तार से इंजन तक जाता है। ट्यूनिंग खराब होने से इस प्रक्रिया में भी परेशानी आ जाती है। ऐसा होने पर कार ज्यादा प्रदूषण करने लगती है।
आज के समय में जब तकनीक के जरिए ही पेट्रोल पंप पर ईंधन डाला जाता है। लेकिन कहीं-कहीं पर मिलावटी ईंधन भी धोखे से कार में डाल दिया जाता है। एक बार मिलावट वाला पेट्रोल या डीजल कार में डाल दिया जाए तो भी कार की क्षमता पर खराब असर होता है। मिलावट वाला ईंधन जब इंजन तक जाता है तो इससे कार ज्यादा धुआं देने लगती है। इसलिए हमेशा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाते समय ध्यान रखना चाहिए।
कार के साइलेंसर में कनवर्टर लगाया जाता है। कंपनी की ओर से ही इसे कार में फिट किया जाता है। इसका काम होता है कि इंजन से निकलने वाली हानिकारक गैस बाहर ना जाएं। इसके लिए कनवर्टर में सिलिकॉन की रॉड लगाई जाती हैं। एक बार ये खराब हो जाए तो भी कार ज्यादा धुआं बाहर निकालने लगती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।