{"_id":"664c9fdbbbb9ac266a0a90a7","slug":"kolkata-metro-underwater-stretch-sees-24-lakh-passengers-in-past-two-months-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Metro: नई अंडरवाटर राइड में सिर्फ दो महीनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kolkata Metro: नई अंडरवाटर राइड में सिर्फ दो महीनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर, जानें डिटेल्स
Tue, 21 May 2024 06:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 06:51 PM IST
सार
कोलकाता मेट्रो के अंडरवाटर रूट में पिछले दो महीनों में 24 लाख यात्रियों ने सफर का आनंद लिया है। हावड़ा को राज्य की राजधानी से जोड़ने वाला पानी के नीचे का रास्ता काफी लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
Kolkata Metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता मेट्रो के अंडरवाटर रूट में पिछले दो महीनों में 24 लाख यात्रियों ने सफर का आनंद लिया है। हावड़ा को राज्य की राजधानी से जोड़ने वाला पानी के नीचे का रास्ता काफी लोकप्रिय हो रहा है। रेलवे के एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
वाणिज्यिक मेट्रो सेवाएं 15 मार्च को शुरू हुईं, जो दो महत्वपूर्ण रूट्स को कवर करती हैं: ग्रीन लाइन 2 पर हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक और ऑरेंज लाइन पर कवि सुभाष (न्यू गारिया) से हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी मोर) तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन लाइन 2, जिसमें गंगा नदी के नीचे का एक हिस्सा शामिल है, में ज्यादातर यात्री देखे गए। जिसने मेट्रो के लिए 3.40 करोड़ रुपये के राजस्व में योगदान दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हावड़ा मेट्रो स्टेशन इस अवधि में 11.67 लाख यात्रियों की मेजबानी करके सबसे व्यस्त केंद्र के रूप में उभरा।
इस बीच, ऑरेंज लाइन पर 55 हजार से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 11.64 लाख रुपये का राजस्व हासिल हुआ। इस कॉरिडोर में हावड़ा-एस्प्लेनेड रूट शामिल है। जो भारत की अग्रणी परिवहन सुरंग है। जिसकी लंबाई 4.8 किमी है, और जिसमें 1.2 किमी का हिस्सा हुगली नदी के नीचे 30 मीटर नीचे है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 2023 में कोलकाता में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया था।