{"_id":"633bf0c75952f66f397e2f3b","slug":"learn-how-the-benefit-of-5g-technology-will-be-available-in-the-ambulance-the-patient-s-life-will-be-saved","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5G Ambulance: जानें कैसे एबुलेंस में मिलेगा 5जी तकनीक का फायदा, बच पाएगी मरीज की जान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
5G Ambulance: जानें कैसे एबुलेंस में मिलेगा 5जी तकनीक का फायदा, बच पाएगी मरीज की जान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 04 Oct 2022 03:51 PM IST
सार
देश में फाइव जी आने के बाद वाहनों में भी बदलाव आएगा। इसका फायदा एंबुलेंस जैसे वाहन को भी मिलेगा। फाइव जी की बदौलत मरीजों की जान भी बचाई जा सकेगी। एंबुलेंस में फाइव जी तकनीक कैसे अहम होगी। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
5जी एंबुलेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पीएम मोदी ने बीते शनिवार को ही फाइव जी तकनीक को लॉन्च किया है। फाइव जी का फायदा कई क्षेत्रों में होगा जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शामिल है। जरूरत के समय एंबुलेंस को बुलाने पर भी कई मरीजों की मौत हो जाती है। लेकिन अब इस तकनीक के आने के बाद मरीजों की जान बचाना और आसान हो जाएगा।
Trending Videos
कैसे होगा फायदा
2 of 5
5जी एंबुलेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइव जी तकनीक से लैस एंबुलेंस में ऐसी सुविधा होगी जो रियल टाइम में मरीज की सारी जानकारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दे देगी। इससे ये फायदा होगा कि मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टर को जानकारी होगी कि मरीज की स्थिति कैसी है। उसी तरह के इलाज की तैयारी अस्पताल में पहले कर ली जाएगी। ऐसा होने के बाद मरीज को कम समय में बेहतर इलाज मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल कंपनियों ने पेश की 5जी तकनीक वाली एंबुलेंस
3 of 5
5जी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हुए इंडियन मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो और एयरटेल ने 5जी से लैस एंबुलेंस पेश की। ये एंबुलेंस फाइव जी नेटवर्क की हाई स्पीड और लो-लेटेंसी से लैस थीं।
देश के महानगरों में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ रही है। अगर एंबुलेंस ऐसे मरीज को ले जा रही है जिसकी हालत गंभीर है। तो उसे फाइव जी के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टर की देखरेख में इलाज मिल जाएगा। समय पर इलाज मिलने के कारण मरीज की जान भी बचाई जा सकेगी।
फाइव जी का फायदा भविष्य में आने वाली कारों में भी मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जैसे-जैसे ऑटो सेक्टर में तकनीक बेहतर हो रही है। वैसे ही इंटरनेट वाली कारें भी बाजार में आ रही हैं। इन कारों में ट्रैफिक की रियल टाइम स्थिति, कार ट्रैकिंग सहित अन्य जानकारियां आसानी से हासिल की जा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।