फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में लेक्सस ने दिखाई ई कॉन्सेप्ट कार, 3 सेकेंड में पकड़ती है 100 KM की रफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 11:04 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 15 Jan 2023 11:04 AM IST
सार

जापान की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेक्सस की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में ऐसी इलेक्ट्रिक कार को दिखाया गया है। जो सिर्फ तीन सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में और क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Lexus showed electric concept car lf z at the Auto Expo 2023, it catches the speed of 0 to 100 km in 3 second
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

टोयोटा के लग्जरी ब्रॉन्ड लेक्सस की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में ऐसी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को दिखाया गया है जो महज तीन सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। लेक्सस की इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार एलएफ-जेड में और क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

दिखाई भविष्य की कार

Lexus showed electric concept car lf z at the Auto Expo 2023, it catches the speed of 0 to 100 km in 3 second
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो 2023 में कई कंपनियों की ओर से भविष्य की कारों और तकनीक को दिखाया जा रहा है। इसी क्रम में जापान की कार कंपनी टोयोटा की लग्जरी ईकाई लेक्सस की ओर से भी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों को शोकेस किया गया है। इनमें से एक कार ऐसी है जिसे महज तीन सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पर चलाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक होने के बाद भी यह मौजूदा सुपरकारों से काफी बेहतर कार है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: औपचारिक तौर पर शुरू हुआ ऑटो एक्सपो 2023, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की शुरुआत  

खास है डिजाइन

Lexus showed electric concept car lf z at the Auto Expo 2023, it catches the speed of 0 to 100 km in 3 second
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
लेक्सस की एलएफ-जेड कॉन्सेप्ट कार का डिजाइन कई मायनों में खास है। इसकी प्रेरणा लेक्सस की आरजेड से ली गई लगती है। कंपनी जिन कारों को साल 2025 से पेश करना शुरु करेगी उनमें इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार की झलक दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में Maruti ने दिखाई नई एसयूवी Fronx, जानें क्या हैं खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है इंटीरियर

Lexus showed electric concept car lf z at the Auto Expo 2023, it catches the speed of 0 to 100 km in 3 second
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कॉन्सेप्ट कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें तजुना कॉकपिट डिजाइन दिया गया है। कार और ड्राइवर के बीच कनेक्शन के लिए नेक्स्ट जनरेशन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम को भी इस कार में देखा जा सकता है। आराम के मामले में भी यह काफी बेहतर कार साबित हो सकती है। इसमें बैठने के बाद ड्राइवर और अन्य यात्रियों को ज्यादा जगह और आराम मिलेगा। पारंपरिक कारों के मुकाबले इसकी सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी बेहतर है जिससे कार चलाने के दौरान बेहतरीन अनुभव मिलता है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: मारुति ने ऑटो एक्सपो में पेश कीं दो नई एसयूवी, देखें फोटो और डिजाइन, फीचर्स भी जानें
विज्ञापन

कितनी है लंबाई और चौड़ाई

Lexus showed electric concept car lf z at the Auto Expo 2023, it catches the speed of 0 to 100 km in 3 second
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कॉन्सेप्ट कार की लंबाई और चौड़ाई की बात करें तो यह 4880 एमएम लंबी, 1960 एमएम चौड़ी, 1600 एमएम ऊंची है। इसका व्हीलबेस भी 2950 एमएम का है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में दूसरे दिन भी एमजी ने पेश की नई कार, जानें क्या है खासियत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed