{"_id":"63c2b2a8653f1b7bba1c6c27","slug":"auto-expo-2023-vayve-mobility-unveils-india-s-first-solar-powered-electric-car-eva-know-range-features-specs-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: देश की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, 80 पैसे में चलेगी एक किमी, 45 मिनट में फुल चार्ज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: देश की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, 80 पैसे में चलेगी एक किमी, 45 मिनट में फुल चार्ज
Sat, 14 Jan 2023 07:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Solar Electric Car Eva
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में चल रहे 16वें ऑटो एक्सपो 2023 में अलग-अलग वाहन निर्मता कंपनियों ने अपने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड कारें शामिल हैं। पुणे स्थित स्टार्टअप Vayve Mobility (वायवे मोबिलिटी) ने ऑटो एक्सपो 2023 में भारत की पहली सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा से चलने वाली) इलेक्ट्रिक कार Eva (ईवा) को पेश किया है।
Solar Electric Car Eva
- फोटो : For Reference Only
पावर और ड्राइविंग रेंज
यह कार का प्रोटोटाइप है और इसमें दो एडल्ट और एक बच्चा आसानी से बैठ सकता है। बेहद आकर्षक लुक वाली इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में दो दरवाजे दिए गए हैं। कार पूरी तरह से सोलर एनर्जी से चलती है, और एक सिंगल चार्ज में 250 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। वाहन में 14 kWh की बैटरी लगी है जिसे सौर पैनलों या एक स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिकल आउटलेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग
इस सोलर कार में एक लिक्विड-कूल्ड PMSM मोटर मिलता है और यह 6 kW का पावर जेनरेट करता है। इसके छोटे 14 kWh बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग की बदौलत इसे 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक्टिव लिक्विड कूलिंग भी मिलता है। कार की बैटरी को स्टैंडर्ड सॉकेट के जरिए 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

कार चलाने का खर्च
कार के सोलर पैनल इसकी छत में इंटीग्रेटेड होते हैं, जिससे वे लगभग दिखाई नहीं देते हैं। इसके वाहन को एक स्कील और स्ट्रीमलाइन लुक मिलता है। सोलर चार्जिंग के अलावा कार को इसकी बैटरी से भी चलाया जा सकता है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ 80 पैसे प्रति किमी हो जाएगी। इसका सोलर पावर स्रोत ईंधन की जरूरत को भी खत्म कर देता है। जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन जाता है।

- फोटो : Vayve Mobility
फीचर्स
Eva में एक रिवर्सिंग कैमरा, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मोनोकोक चेसिस, ड्राइवर का एयरबैग और IP-68-प्रमाणित पावरट्रेन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है। इसका पैनारोमिक सनरूफ कार के इंटीरियर को ज्यादा स्पेसियश लुक देता है।