{"_id":"633033eab9fcd815321f4f7c","slug":"mahindra-recalls-xuv700-and-thar-turbo-charger-will-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Recalls XUV700 and Thar: महिंद्रा ने एक्सयूवी700 और थार को बुलाया वापिस, बदलेगी ये पार्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Recalls XUV700 and Thar: महिंद्रा ने एक्सयूवी700 और थार को बुलाया वापिस, बदलेगी ये पार्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 25 Sep 2022 04:51 PM IST
सार
महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 और थार जैसी गाड़ियों को वापिस बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के एक पार्ट में खराबी की जानकारी मिलने के बाद इन्हें रिकॉल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
एक्सयूवी 700 और थार
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में सबसे ज्यादा एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ने अपनी दो एसयूवी को रिकॉल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने एक्सयूवी 700 और थार की कुछ यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी इससे पहले भी अपनी एक्सयूवी 700 को रिकॉल कर चुकी है।
एक्सयूवी 700 को क्यों किया रिकॉल
2 of 5
महिंद्रा एक्सयूवी 700
- फोटो : Mahindra
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 और थार को इसलिए रिकॉल किया है क्योंकि कंपनी इन गाड़ियों में टर्बोचार्जर में बदलाव करेगी। कंपनी की ओर से एक्सयूवी 700 के डीजल वैरिएंट्स के टर्बो एक्चुएटर लिंकेज को बदल रही है। वहीं इसके पेट्रोल वैरिएंट को इसलिए वापिस बुलाया गया है क्योंकि कंपनी इनके जीवीवी पाइप और केनिस्टर के टी-ब्लॉक कनेक्टर के इंस्टालेशन की जांच करना चाहती है।
थार को क्यों बुलाया
3 of 5
महिंद्रा थार
- फोटो : Mahindra
एक्सयूवी 700 की तरह ही थार की भी कुछ यूनिट्स में टर्बो चार्जर एक्चुएटर की परेशानी आ रही है। इसलिए थार की भी कुछ यूनिट्स को कंपनी ने रिकॉल किया है जिससे इनमें आ रही परेशानी को दूर किया जा सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने सभी एक्सयूवी 700 और थार को रिकॉल नहीं किया है। अगर आपके पास भी इनमें से कोई एसयूवी है तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी गाड़ी की डिटेल डालकर इसकी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाकर भी आप इस बात का पता कर सकते हैं कि आपकी कार को रिकॉल किया गया है या नहीं।
महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी थार और XUV700 की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था। थार की कीमत में 28,000 रुपये और XUV700 की कीमत में 37,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल दोनों ही एसयूवी की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले कंपनी ने दोनों एसयूवी की कीमतों में जनवरी और अप्रैल में बढ़ोतरी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।