सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar: महिंद्रा की थार को जल्द मिल सकता है टू व्हील ड्राइव विकल्प, कीमत पर भी होगा असर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 23 Dec 2022 07:26 PM IST
सार

महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी में जल्द ही एक और अपडेट दिया जा सकता है। जिससे इसकी कीमत पर भी असर हो सकता है। एसयूवी में क्या अपडेट दिया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Mahindra's Thar may soon get two wheel drive option, starting price will be reduced
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra

भारत की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से जल्द ही थार को अपडेट किया जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थार में टू व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है। जिसका असर इसकी कीमत पर भी होगा। हम इस खबर में टू व्हील ड्राइव की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos

मिलेगा लो रेंज गियरबॉक्स

Mahindra's Thar may soon get two wheel drive option, starting price will be reduced
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी थार एसयूवी में जल्द ही टू व्हील ड्राइव का विकल्प दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले साल पेश किया जा सकता है। हाल में ही थार को नए टू व्हील ड्राइव के साथ स्पॉट किया गया है। जिसके बाद इस बात की उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसके नए वैरिएंट को बाजार में पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा वर्जन में है फोर व्हील ड्राइव

Mahindra's Thar may soon get two wheel drive option, starting price will be reduced
For Reference Only - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की बेहतरीन एसयूवी में से एक थार के मौजूदा वर्जन की बात करें तो यह फोर व्हील ड्राइव के साथ आता है। कंपनी की ओर से फिलहाल इसके दो वैरिएंट एलएक्स और एएक्स ऑप्शनल ऑफर किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

क्या है कीमत

Mahindra's Thar may soon get two wheel drive option, starting price will be reduced
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
थार के मौजूदा वैरिएंट की कीमत की बात करें तो एलएक्स वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.28 लाख रुपये है। जबकि इसके एएक्स वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये है। अगर कंपनी इसका टू व्हील ड्राइव वैरिएंट भी लाती है तो उम्मीद है कि उसकी कीमत बाकी दोनों वैरिएंट से कम होगी।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

युवाओं की है पसंद

Mahindra's Thar may soon get two wheel drive option, starting price will be reduced
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra
थार को खरीदने वालों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग है। युवाओं को ऑफ रोडिंग और फोर व्हील ड्राइव एसयूवी काफी ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसे में थार कई जरूरतों को पूरा करती है। मौजूदा समय में थार को बुक करवाने के बाद डिलीवरी के लिए एक से तीन महीने का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि यह शहर और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed