{"_id":"6a6829fedbd45d00750a8736","slug":"maruti-brezza-facelift-vs-hyundai-venue-which-suv-better-buy-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Brezza Facelift vs Hyundai Venue: कौन-सी कार है आपके लिए बेस्ट? जानें इंजन, फीचर्स व कीमत की पूरी तुलना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Brezza Facelift vs Hyundai Venue: कौन-सी कार है आपके लिए बेस्ट? जानें इंजन, फीचर्स व कीमत की पूरी तुलना
Tue, 28 Jul 2026 09:33 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:33 AM IST
सार
Sub Compact SUV Comparison: मारुति सुजुकी की नई ब्रिजा फेसलिफ्ट नए टर्बो इंजन, ज्यादा फीचर्स और बेहतर वेल्यू के साथ बाजार में पेश हुई है। दूसरी ओर ह्यूंदै वेन्यू इंजन विकल्प और प्रीमियम फीचर्स के दम पर इसका टक्कर दे रही है। अगर आप नई एसयूवी लेने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन-सी एसयूवी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
विज्ञापन
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट बनाम ह्यूंदै वेन्यू
- फोटो : Maruti and hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maruti Brezza Facelift vs Hyundai Venue 2026: सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला बढ़ता जा रहा है। अब मारुति सुजुकी की नई ब्रिजा फेसलिफ्ट के साथ आ रही है। नए 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर्स के साथ ह्यूंदै वेन्यू को सीधी चुनौती दे रही है। वहीं ह्यूंदै वेन्यू अपने कई इंजन विकल्पों और प्रीमियम फीचर्स की वजह से अभी मजबूत बनाए हुए है। ऐसे में अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दोनों मॉडल के बीच यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
Maruti Brezza Facelift में क्या नया है?
नई ब्रिजा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन के रूप में देखने को मिलता है। इसके साथ SUV को रिफ्रेश्ड एक्सटीरियर, नए फीचर्स और पहले से बेहतर वैल्यू देने की कोशिश की गई है।
मारुति इस एसयूवी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और सीएनजी विकल्प भी दे रही है, जिससे कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक मजबूत विकल्प बनती है।
विज्ञापन
इंजन, ट्रांसमिशन और माइलेज
दोनों कारों में पावरट्रेन के मामले में अलग-अलग विकल्प देखने को मिलते हैं:
फीचर्स और सेफ्टी में कौन है आगे?
कीमत की तुलना करने पर...
कौन सी SUV खरीदें?
विज्ञापन
Maruti Brezza Facelift में क्या नया है?
नई ब्रिजा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन के रूप में देखने को मिलता है। इसके साथ SUV को रिफ्रेश्ड एक्सटीरियर, नए फीचर्स और पहले से बेहतर वैल्यू देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
मारुति इस एसयूवी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और सीएनजी विकल्प भी दे रही है, जिससे कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक मजबूत विकल्प बनती है।
विज्ञापन
इंजन, ट्रांसमिशन और माइलेज
दोनों कारों में पावरट्रेन के मामले में अलग-अलग विकल्प देखने को मिलते हैं:
- मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट की बात करें तो इसमें नया 1.0L टर्बो-पेट्रोल (108.4 hp, 170 Nm टॉर्क) के साथ-साथ भरोसेमंद 1.5L NA (नेचुरली एस्पिरेटेड) पेट्रोल और CNG का विकल्प मिलता है।
- गियरबॉक्स: इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
- माइलेज: ब्रेजा का मुख्य फोकस कम रनिंग कॉस्ट और शानदार माइलेज पर है। खास तौर पर इसके NA पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स बेहद किफायती साबित होते हैं।
- वहीं आगर ह्यूंदै वेन्यू में 1.2L NA पेट्रोल, 1.0L टर्बो-पेट्रोल और लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए ज्यादा टॉर्क देने वाला 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।
- गियरबॉक्स: इसमें 5MT, 6MT, 6AT और 7DCT जैसे ज्यादा ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद हैं।
- माइलेज: वेन्यू में इंजन ऑप्शंस की रेंज ज्यादा है, खासकर इसका डीजल मॉडल लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर माना जाता है।
फीचर्स और सेफ्टी में कौन है आगे?
- मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके टॉप वेरिएंट्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- सेफ्टी: इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
- ह्यूंदै वेन्यू में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और कुछ वेरिएंट्स में इन-बिल्ट डैशकैम (Dashcam) का फीचर भी दिया गया है।
- सेफ्टी: इसमें 6 एयरबैग्स, ESC और एक्टिव सेफ्टी फीचर्स के अलावा इसके हायर ट्रिम्स में ADAS (Advanced Driver Assistance System) तकनीक भी दी गई है।
कीमत की तुलना करने पर...
- Maruti Brezza Facelift: इसकी अनुमानित शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.40 लाख रुपये है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 13.71 लाख तक जाती है। ब्रेजा अपनी शुरुआती कीमत में सस्ती है।
- Hyundai Venue: इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग आठ लाख से शुरू होकर इसके टॉप-एंड ट्रिम्स के लिए 15.83 लाख तक पहुंचती है।
कौन सी SUV खरीदें?
- अगर आप शुरुआती कीमत, बेहतरीन माइलेज और सीएनजी विकल्प, नया टर्बो इंजन, स्टैंडर्ड छह एयरबैग्स , वैल्यू फॉर मनी पैकेज और मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क चाहते हैं, तो मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
- इसके अलावा अगर आपको डीजल इंजन का विकल्प चाहिए, आप हायर ट्रिम्स में ADAS जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी व डैशकैम पसंद करते हैं और एक पावरफुल ड्राइव की तलाश में हैं। तो आप ह्यूंदै वेन्यू चुन सकते हैं।