सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti e-Vitara vs Toyota Evela: Battle Electric Twins, Which SUV offers better range ,value?

Maruti e-Vitara vs Toyota Evela: एक ही प्लेटफॉर्म, पर अलग है अंदाज; जानें कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है पैसा वसूल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 22 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Electric SUV comparison India: मारुति ने अपनी पहली ईवी की कीमतों का खुलासा कर दिया है, जबकि टोयोटा की एबेला भी कतार में है। दोनों कारें एक ही जैसे बैटरी और प्लेटफॉर्म के साथ आती हैं, लेकिन स्टाइल और वारंटी के मामले में इनकी अपनी अलग पहचान है।
 

Maruti e-Vitara vs Toyota Evela: Battle Electric Twins, Which SUV offers better range ,value?
Maruti E Vitara - फोटो : carwale.com
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। जहां एक ओर मारुति सुजुकी ने अपनी पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा लॉन्च कर दी है, वहीं उसकी पार्टनर कंपनी टोयोटा जल्द ही अर्बन क्रूजर ईवी (एबेला) पेश करने जा रही है। दोनों मॉडल एक ही प्लेटफॉर्म पर विकसित हुए हैं, लेकिन ब्रांड पोजिशनिंग, डिजाइन और कुछ प्रीमियम टच इन्हें अलग बनाते हैं। जानिए इनके बीच मुख्य अंतर क्या है....
Trending Videos


ई- विटारा और एबेला में कौन ज्यादा दमदार?

डिजाइन: फ्रंट लुक बदल देता है नजरिया
हालांकि दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, लेकिन चेहरे के हाव-भाव अलग हैं। मारुति ई-विटारा में वाई-शेप्ड एलईडी डीआरएल और फॉग लाइट्स दी गई हैं, जो इसे थोड़ा एग्रेसिव लुक देती हैं। वहीं, टोयोटा एबेला का डिजाइन थोड़ा सॉफिस्टिकेटेड है, जिसमें सेगमेंटेड डीआरएल और स्मूथ बम्पर फिनिश है। एबेला के साइड में बीईवी बैजिंग भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारंटी और बायबैक: किसका प्लान बेहतर?

ई-विटारा में 8 साल या 1.6 लाख किमी की बैटरी वारंटी मिलती है, साथ में 3 साल की स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी दी जा रही है। ग्राहक अतिरिक्त लागत देकर 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं। कंपनी का अस्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी आकर्षक है। यहां 3 साल या 45,000 किमी के बाद 60 प्रतिशत वैल्यू और 4 साल या 60,000 किमी के बाद 50 प्रतिशत वैल्यू की गारंटी हैं। अर्बन क्रूजर ईवी में भी आठ साल की बैटरी वारंटी और 60% बायबैक एश्योरेंस दिया जाएगा, जिससे लॉन्ग-टर्म ओनरशिप कॉन्फिडेंस मिलता है।

ये भी पढ़े: Trump Tariffs: अमेरिकी ईवी टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंची BYD, क्या बढ़ेगा अमेरिका-चीन तनाव?

इंटीरियर और फीचर्स: टेक्नोलॉजी में बराबरी

दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी का केबिन लेआउट और फीचर सेट लगभग समान है। इनमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट के साथ), पैनोरमिक सनरूफ, जेबीएल साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Maruti e-Vitara vs Toyota Evela: Battle Electric Twins, Which SUV offers better range ,value?
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला - फोटो : toyota bharat
इन दोनों मॉडलों का सीधा मुकाबला एमजी मोटर की जेडएस ईवी, ह्ययूंदै की क्रेटा ईवी, टाटा मोटर्स की कर्व ईवी और विनफास्ट की वीएफ 6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से है, जिससे साफ है कि यह सेगमेंट अब फीचर्स, रेंज और प्राइस वैल्यू के आधार पर कड़ा प्रतिस्पर्धी बन चुका है।

ये भी पढ़े: Petrol vs EV Cost: क्या ईवी खरीदते समय भारी निवेश है समझदारी? जानें क्यों अब कार खरीददारों की बदल रही पसंद

कौन बेहतर विकल्प?

अगर आप कम कीमत, मजबूत सर्विस नेटवर्क और लचीले बैटरी लीजिंग विकल्प जैसी प्रैक्टिकल जरूरतें प्राथमिकता देते हैं, तो मारुति सुजुकी ई-विटारा आपके लिए ज्यादा व्यावहारिक और संतुलित विकल्प साबित हो सकती है। इसकी कीमत सेगमेंट में मुकाबले में काफी किफायती है, व्यापक सर्विस नेटवर्क के साथ बैटरी-एज-सर्विस (BaaS) विकल्प खरीदने वालों को शुरुआती निवेश कम करने में मदद देता है, और फ्री चार्जिंग ऑफर जैसी सुविधाएं रोज के उपयोग के अनुभव को बेहतर बनाती हैं।

दूसरी ओर, अगर आप ब्रांड प्रीमियम, थोड़ी अलग स्टाइलिंग और संभावित अतिरिक्त फीचर पैकेज को महत्व देते हैं, तो टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (एबेला) एक आकर्षक विकल्प हो सकती है, खासकर उन खरीदारों के लिए जो टोयोटा की ब्रांड प्रतिष्ठा और प्रीमियम पोज़शनिंग को प्राथमिकता देते हैं।

एक्सपर्ट्स की राय?
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानन है कि भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार अब परिपक्व और प्रतिस्पर्धात्मक चरण में पहुंच चुका है। ई-विटारा अपनी किफायती कीमत, फीचर-लोडेड पैकेज, बढ़िया सर्विस नेटवर्क और लचीले बैटरी विकल्पों के साथ उन खरीदारों को टक्कर देती है जो प्रैक्टिकल वैल्यू और कम ओनरशिप कॉस्ट को महत्व देते हैं। वहीं, अर्बन क्रूज ईवी समान तकनीक और प्लेटफॉर्म पर आधारित होने के बावजूद प्रीमियम ब्रांड पोजिशनिंग, डिजाइन ट्रीटमेंट और संभावित अतिरिक्त फीचर्स के साथ एक अलग, प्रीमियम अनुभव पेश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed