{"_id":"633c25ae864a0c1d63616ec6","slug":"maruti-suzuki-jimny-5-door-to-launch-in-january-know-full-details-with-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki Jimny: इस तारीख को भारत में लॉन्च होगी जिम्नी, छूटेंगे थार, गुरखा के पसीने, जानें क्या होंगे फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki Jimny: इस तारीख को भारत में लॉन्च होगी जिम्नी, छूटेंगे थार, गुरखा के पसीने, जानें क्या होंगे फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:09 PM IST
सार
मारुति सुजुकी की जिम्नी की लॉन्चिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही कार को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। जिम्नी के भारत आने के बाद महिंद्रा थार और फोर्स की गुरखा को कड़ी चुनौती मिलेगी।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति अब अपनी बहुप्रतिक्षित कार जिम्नी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्नी को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल में ही जिम्नी का टेस्ट मॉडल नजर आया है। लेह में ग्रैंड विटारा और महिंद्रा थार के साथ इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।
Trending Videos
कब लॉन्च होगी जिम्नी
2 of 7
मारुति जिम्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्नी को अगले साल की शुरूआत में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लंबे समय से इसकी लॉन्चिंग का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसी होगी जिम्नी
3 of 7
मारुति जिम्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में पांच डोर वाला जिम्नी का मॉडल पेश किया जाएगा। हाल में स्पॉट की गई जिम्नी को देखकर भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके लुक में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका लुक मौजूदा तीन डोर वाली जिम्नी के जैसा ही होगा।
जिम्नी में कंपनी की ओर से एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले को सपोर्ट करने वाला नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, स्टेयरिंग कंट्रोल्स, आगे की ओर फॉग लैंप, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, टेल गेट पर स्पेयर व्हील सहित कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक जिम्नी में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर चार सिलेंडर का मैनुअल पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। भारतीय बाजार में मैनुअल के साथ छह स्पीड वाले टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स को भी ऑप्शन के तौर पर दिया जा सकता है। इसमें हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है जिससे ये कार बेहतर एवरेज ऑफर कर पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।