सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MG Comet EV: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के वैरिएंट्स का हुआ एलान, जानें किस वैरिएंट की कितनी है कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 05 May 2023 12:35 PM IST
सार

एमजी की ओर से सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के सभी वैरिएंट्स का एलान कर दिया गया है। कंपनी ने कॉमेट ईवी को कितने वैरिएंट में उपलब्ध करवाया है और उनकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mg motors announce new electric car comet all three variants, know variant wise price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से भारतीय बाजार में अप्रैल महीने के आखिरी में दूसरी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को पेश किया गया था। लॉन्च के समय कंपनी ने इसके सिर्फ एक ही वैरिएंट की जानकारी दी थी। लेकिन अब इसके अन्य वैरिएंट्स का एलान कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको कॉमेट ईवी के सभी वैरिएंट्स और उनकी कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos

मिले कितने वैरिएंट्स

mg motors announce new electric car comet all three variants, know variant wise price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india

एमजी ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी के सभी वैरिएंट्स का एलान कर दिया है। कंपनी की ओर से पहले इसका सिर्फ एक वैरिएंट पेश किया गया था, लेकिन अब कॉमेट के लिए कुल तीन वैरिएंट्स उपलब्ध होंगे। जिनमें पेस, प्ले और प्लश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

mg motors announce new electric car comet all three variants, know variant wise price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india

लॉन्च के समय कंपनी ने इसके शुरूआती वैरिएंट को 7.98 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया था। लेकिन अब इसकी कीमत 9.98 लाख रुपये तक होगी। वहीं इसका मिड वैरिएंट 9.28 लाख रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

बायबैक का ऑफर

mg motors announce new electric car comet all three variants, know variant wise price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india

कंपनी की ओर से कॉमेट ईवी पर बायबैक का ऑफर भी दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बायबैक विकल्प लेने पर कंपनी तीन साल बाद 60 फीसदी कीमत वापस देगी। यह कीमत कार की एक्स शोरुम कीमत पर वापस मिलेगी। जिससे ग्राहक एमजी की दूसरी कार के साथ अपग्रेड कर पाएं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

mg motors announce new electric car comet all three variants, know variant wise price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टमस्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed