फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Punjab Kings co-owner Preity Zinta car collection Luxury Cars in India

Preity Zinta: प्रीति जिंटा के पास है एक से बढ़कर एक कारें, देखें इनकी कार कलेक्शन की एक झलक

Sat, 27 Apr 2024 02:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 02:23 PM IST
सार

आईपीएल की बात करें तो यहां बड़े नाम और उससे भी बड़े उनके मालिक हैं। इस लिस्ट में एक टीम मालिक बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हैं, जो पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं प्रीति जिंटा के कार कलेक्शन से कुछ कारों के बारे में।

विज्ञापन
Punjab Kings co-owner Preity Zinta car collection Luxury Cars in India
Punjab Kings Co-Owner Preity Zinta - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल की बात करें तो यहां बड़े नाम और उससे भी बड़े उनके मालिक हैं। जैसे मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन और शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स। इस लिस्ट में एक अन्य टीम मालिक बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हैं, जो पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं।
विज्ञापन


ये सभी नामों के पास सुपर महंगी लग्जरी कारों और दो सीटों वाली विदेशी कारों का कलेक्शन है। हालांकि, प्रीति जिंटा कुछ हटके हैं। वे 'कारों से कोई मतलब निकलना चाहिए' वाली शख्सियत हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं प्रीति जिंटा के पास मौजूद कुछ कारों के बारे में।
विज्ञापन

प्रीति जिंटा की कारों का कलेक्शन

Mercedes-Benz GLS 350d
इस लिस्ट में पहला नंबर पर है मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350d, जो अब भारत में बंद हो चुकी है। 2016 और 2020 के बीच बिक्री होने वाली इस मर्सिडीज एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 97.9 लाख रुपये थी। इस कार में 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन मिलता है। जो 255 bhp का पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Range Rover Vogue 
ज्यादातर लग्जरी कार मालिकों की तरह, लैंड रोवर के बिना, खासकर रेंज रोवर के बिना कोई कार कलेक्शन कभी पूरा नहीं माना जाता है। पंजाब किंग्स की सह-मालिक के पास एक रेंज रोवर वोग है। यह कार भी अब भारत में नहीं बिकती है। रेंज रोवर वोग कई इंजन कॉन्फ्रीगुरेशंस में उपलब्ध थी। हालांकि प्रीति जिंटा के पास कौन सा मॉडल है वह साफ नहीं है।
विज्ञापन

Lexus LX 470
लिस्ट में अगला वाहन एक और एसयूवी, लेक्सस एलएक्स 470 है। यह भी भारत में अब नहीं बेची जाती है। LX 470 पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध थी। हालांकि, बॉलीवुड स्टार के पास कौन सा मॉडल है, इसकी जानकारी नहीं है। फिर भी, LX 470 एक दमदार ऑफ-रोडर है और सड़क पर काफी आरामदायक राइड देती है।

Mitsubishi Lancer
आईपीएल टीम की सह-मालिक की कारों की सूची में अगली कार एक क्लासिक, मित्सुबिशी लांसर है। लांसर दुनिया भर के कई बाजारों में एक जानी-मानी कार है और स्पोर्ट्स रैली में एक लोकप्रिय नाम है। कार निर्माता ने भारत में कई वर्षों तक लांसर को बेचा, इससे पहले कि आखिरकार कार को बंद कर दिया गया। लांसर होंडा सिटी और मारुति सुजुकी बलेनो की सीधी प्रतिद्वंदी थी और अभी भी रैली ड्राइवरों के बीच लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed