{"_id":"612f6f1b8ebc3e05fe6eb145","slug":"renault-kwid-my21-renault-india-launches-all-new-kwid-my21-as-part-of-its-10th-anniversary-celebrations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Renault Kwid MY21 : क्विड की 10वीं सालगिरह पर ऑल-न्यू क्विड लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स बढ़े, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Kwid MY21 : क्विड की 10वीं सालगिरह पर ऑल-न्यू क्विड लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स बढ़े, जानें कीमत
Wed, 01 Sep 2021 05:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:46 PM IST
सार
Renault India (रेनो इंडिया) ने बुधवार को अपनी 10वीं वर्षगांठ समारोह में ऑल-न्यू Kwid MY21 को लॉन्च करने का एलान किया। जानें क्या है इसमें खास।
विज्ञापन
Renault Kwid MY21
- फोटो : Renault India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Renault India (रेनो इंडिया) ने बुधवार को अपनी 10वीं वर्षगांठ समारोह में ऑल-न्यू Kwid MY21 को लॉन्च करने का एलान किया। Kwid की छोटे और किफायती यात्री वाहन सेगमेंट में काफी अच्छी-खासी मौजूदगी है। Kwid MY21 में कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। साथ ही क्विड MY21 मॉडल को काफी आकर्षक बनाया गया है।
Kwid पहले से ही सभी वेरिएंट्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स को स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध कराती है। वहीं, Kwid MY21 क्लाइंबर एडिशन में व्हाइट बॉडी कलर और ब्लैक रूफ में डुअल-टोन एक्सटीरियर मिलेगा। इसमें इलेक्ट्रिक साइड मिरर और डे-नाइट रियर-व्यू मिरर भी मिलते हैं। कार के फ्रंट ड्राइवर साइड में पायरोटेक और प्रीटेंशनर्स दिए गए हैं जिससे इसकी सेफटी पहले की तुलना में बढ़ गई है।
दो इंजन ऑप्शन
Kwid MY21 को 0.8-लीटर और 1.0-लीटर SCe इंजन ऑप्शन के साथ उतारा गया है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे। इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट में भी डुअल-एयरबैग्स मिलेंगे। वहीं, क्विड MY21 क्लाइंबर एडिशन में डुअल-टोन एक्सीटिरयर मिलेगा। इसमें व्हाइट बॉडी कलर के साथ ब्लैक रूफ मिलेगी। कार में इलेक्ट्रिक साइड मिरर्स और डे-नाइट रियर व्यू मिरर मिलेगा।

कीमत
| रेनो क्विड वेरिएंट | कीमत (रुपये) |
| RXE 0.8L | 4,06,500 |
| RXL 0.8L | 4,36,500 |
| RXT 0.8L | 4,66,500 |
| RXL 1.0L MT | 4,53,600 |
| RXL 1.0L MT | 4,93,600 |
| RXT 1.0L MT ऑप्शनल | 4,90,300 |
| क्लाइंबर 1.0L MT ऑप्शनल | 5,11,500 |
| RXT 1.0L ईजी-R ऑप्शनल | 5,30,300 |
| क्लाइंबर 1.0L ईजी-R ऑप्शनल | 5,51,500 |
मिल रहा यह ऑफर
रेनो को उम्मीद है कि ऑल-न्यू क्विड MY21 एडिशन ग्राहकों के लिए कार की संभावनाओं को और बढ़ाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने देश में कार के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स देने का भी एलान किया है। साथ ही, ग्राहकों के लिए 1.10 लाख रुपये तक के लॉयलटी बेनिफिट्स भी जारी किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में 1 से 10 सितंबर के बीच गणेश चतुर्थी त्योहार के मौके पर क्षेत्र के आधार पर भी ऑफर देने का एलान किया है।