फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield New Bikes: कर रहे हैं बुलेट खरीदने की प्लानिंग, थोड़ा रुक जाएं आने वाली हैं दो नई बाइक्स

Thu, 24 Nov 2022 02:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 24 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड की ओर से अगले साल दो नई बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक्स 350 और 650 सीसी सेगमेंट की होंगी।

विज्ञापन
Royal Enfield will launch two new bikes Bullet 350 and super meteor 650 in next year
For Reference Only - फोटो : royal enfield

बुलेट की बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। दमदार इंजन और रफ एंड टफ लुक उपयोग के कारण इन्हें लंबे सफर पर ले जाना काफी आसान होता है। अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल कंपनी की ओर से दो नई बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों बाइक्स किस सेगमेंट में आएंगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

किस सेगमेंट में आ सकती हैं बाइक्स

Royal Enfield will launch two new bikes Bullet 350 and super meteor 650 in next year
For Reference Only - फोटो : royal enfield

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की सबसे ज्यादा मांग 350 सीसी सेगमेंट में होती है। ऐसे में इनमें से एक बाइक को 350 और दूसरी बाइक 650 सीसी के सेगमेंट में लाई जा सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल की शुरूआत में एक बाइक और सेकेंड हॉफ तक एक और बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

कौन सी होंगी बाइक्स

Royal Enfield will launch two new bikes Bullet 350 and super meteor 650 in next year
For Reference Only - फोटो : royal enfield

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 350 सीसी सेगमेंट और 650 सीसी सेगमेंट की बाइक्स को लाया जाएगा। ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा है कि मौजूदा बुलेट 350 के नए वर्जन को पेश किया जाए। इसके साथ ही सुपर मीटियोर 650 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
 

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी खासियत

Royal Enfield will launch two new bikes Bullet 350 and super meteor 650 in next year
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बुलेट 350 की नई जनरेशन को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई बुलेट 350 में मौजूदा वर्जन के मुकाबले बेहतर और अपडेटेड फीचर्स के साथ लाएगी। इसे कंपनी के नए प्लेटफॉर्म जे पर भी बनाया जा सकता है। इसमें 346 सीसी का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। जिससे बाइक को 20.2 बीएचपी और करीब 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इन्हें पांच गियर वाले ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।

वहीं सुपर मीटियोर 650 को भी हाल में ही गोवा में पेश किया गया है। कंपनी ने इसके लिए राइडर मेनिया में ही बुकिंग की शुरूआत की थी। सुपर मीटियोर 650 एक क्रूजर बाइक है जिसे रेट्रो लुक के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें 648 सीसी का एयर कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन भी दिया गया है। इससे बाइक को 47 पीएस और 52 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसे छह गियर वाले ट्रांसमिशन के साथ लाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बाइक को वैकल्पिक ट्रिपर नेविगेशन एक्सेसरी के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 3.70 लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed