{"_id":"637f1d0909bed921eb618cda","slug":"mercedes-benz-luxury-suv-glb-deails-and-variant-information-reveled-before-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercedes Benz GLB SUV: मर्सिडीज बेंज की लग्जरी एसयूवी जीएलबी की जानकारी आई सामने, दिसंबर में होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes Benz GLB SUV: मर्सिडीज बेंज की लग्जरी एसयूवी जीएलबी की जानकारी आई सामने, दिसंबर में होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 24 Nov 2022 01:16 PM IST
सार
लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज की ओर से जल्द ही नई एसयूवी जीएलबी को लॉन्च किया जाना है। लेकिन लॉन्च से पहले ही जीएलबी एसयूवी की कई जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : Mercedes benz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जर्मन लग्जरी कार कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी जीएलबी को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की नई एसयूवी की काफी जानकारियां सोशल मीडिया पर आ गई हैं। एसयूवी में लग्जरी इंटीरियर के साथ ही कई वैरिएंट्स आएंगे। इसकी पूरी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
कितने वैरिएंट में आएगी जीएलबी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : Mercedes benz
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज जीएलबी एसयूवी को तीन वैरिएंट में लाया जा सकता है। इनमें 200, 220डी और 220डी फोरमैटिक वैरिएंट होंगे। इनमें एक से ज्यादा इंजन के विकल्प भी मिल सकते हैं। पहला इंजन विकल्प 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 161 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसके अलावा दूसरा इंजन 2.0-लीटर का हो सकता है जो एसयूवी को 188 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टार्क दे सकता है। दोनों इंजन को सात-स्पीड और आठ-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा सकता है।
लग्जरी एसयूवी में कंपनी के स्टैंडर्ड के मुताबिक ही खास इंटीरियर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, पावर्ड फ्रंट सीट, सात एयरबैग और एक सैक्टिव ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी का लुक काफी हद तक कंपनी की अन्य एसयूवी के जैसा होगा। इसके अलावा इसमें इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ स्क्वायर-शेप्ड एलईडी हेडलैंप, अलॉय व्हील्स, स्प्लिट एलईडी टेल लैंप और सिंगल-स्लैट फ्रंट ग्रिल दी जाएगी।
कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लॉन्च से पहले जीएलबी एसयूवी को बुक करवाया जा सकता है। इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुक करवाया जा सकता है। इसकी बुकिंग सिर्फ 1.5 लाख रुपये में करवाई जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।