फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Riding In Winters: सर्दियों में बाइक से घूमने का है विचार, तो इन चार तरीकों से करें खुद को तैयार

Thu, 24 Nov 2022 12:41 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 24 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

ठंड के मौसम में बाइक राइडिंग का मजा खराब ना हो। इसके लिए कुछ खास तैयारियां की जा सकती हैं। कुछ तरीकों को ध्यान में रखते हुए बिना परेशानी बाइक राइडिंग का मजा लिया जा सकता है।
 

विज्ञापन
If you are planning bike ride in winters then prepare yourself with these four ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी बाइक राइड करना पसंद करते हैं और बाइक से ही लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो इस खबर को जरूर देखें। हम इस खबर में ऐसे चार तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिसको ध्यान में रखते हुए सर्दियों में आसानी से बिना परेशानी बाइक से घूमा जा सकता है।

सबसे पहले करें बाइक को तैयार

If you are planning bike ride in winters then prepare yourself with these four ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों में बाइक राइड पर जाने से पहले बाइक का पूरी तरह से फिट होना काफी जरूरी होता है। अगर किसी भी तरह की परेशानी सफर के दौरान आ जाए तो आसानी से मदद नहीं मिल पाती। जिसके कारण कई बार सुरक्षा पर भी खतरा हो जाता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में हमेशा बाइक को अच्छे से सर्विस करवाना चाहिए। कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर बाइक की पूरी सर्विस करवाने से छोटी-छोटी खामियों की जानकारी मिल जाती है और सर्विस सेंटर पर ही उन्हें दूर करवाया जा सकता है। बाइक्स की हेडलाइट, टेल लाइट और इंडीकेटर को चेक करना जरूरी होता है जिससे सड़क पर आप तो आसानी से देख पाए साथ में इंडिकेटर और बाकी लाइट्स के कारण दूसरे वाहनों को भी आपकी मौजूदगी की जानकारी मिल जाए।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

साथ में रखें खाली कंटेनर

If you are planning bike ride in winters then prepare yourself with these four ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मौसम में जब भी बाइक से लंबी दूरी के सफर की तैयारी करें, तो हमेशा अपने साथ एक खाली कंटेनर को भी लेकर जाएं। जब भी बाइक में पेट्रोल भरवाएं तभी उस खाली कंटेनर को भी पेट्रोल से फुल करवाएं। कभी-कभी ऐसी जगह पर बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाता है जहां आस-पास कोई भी मदद नहीं मिलती। ऐसे में अगर साथ में पेट्रोल हो तो बिना परेशानी सफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से रखें ये सामान

If you are planning bike ride in winters then prepare yourself with these four ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी बाइक राइडिंग की तैयारी कर रहे हों, तो बाइक की सर्विस करवाने के बाद अलग से दो स्पार्क प्लग, टायर पंचर किट, टायर में हवा भरने के लिए मैनुअल इनफ्लेटर, फर्स्ट एड बॉक्स को भी रखना समझदारी है। परेशानी के समय ये चीजें काम आती हैं तो किसी दूसरे की मदद पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

खुद को सुरक्षित रखना भी जरूरी

If you are planning bike ride in winters then prepare yourself with these four ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियों में भले ही खुद को तैयार ना किया जाए लेकिन सर्दियों के मौसम में बाइक राइड के लिए खुद को जरूर तैयार करना चाहिए। बाइक चलाने के दौरान हम पूरी तरह से खुले होते हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी ठंड लग जाए तो फिर सफर पूरा कर मंजिल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी ठंड के मौसम में बाइक राइड पर निकलें तो पहले खुद को अच्छे से पैक करें। तीन से चार लेयर को पहनने के साथ ही अपना सिर, गर्दन और ग्लव्स को भी जरूर पहनें। ऐसा करने से आपके शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और आप बिना परेशानी सफर का मजा ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed