फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Skoda Slavia Facelift Launch August 18 New 8-Speed Automatic Gearbox

जल्द खत्म होगा इंतजार: इस दिन पेश होगी स्लाविया फेसलिफ्ट, नए गियरबॉक्स समेत जानें और क्या होगा खास

Tue, 28 Jul 2026 01:07 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 01:07 PM IST
सार

Skoda Slavia Facelift: क्या आप सेडान सेगमेंट में एक पावरफुल, स्टाइलिश और नए ट्रांसमिशन वाली कार का इंतजार कर रहे हैं? स्कोडा ने आधिकारिक तौर पर अपनी पॉपुलर सेडान की लॉन्च तारीख का एलान किया है। कहा जा रहा है कि बदलाव कार के मैकेनिकल सेटअप में हुआ है, जहां 1.0L टर्बो-पेट्रोल इंजन को नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। आइए जानते हैं फीचर्स, लुक्स और बदलावों के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Skoda Slavia Facelift Launch August 18 New 8-Speed Automatic Gearbox
18 अगस्त को आएगी नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Slavia Facelift Launch Date: दिग्गज कंपनी स्कोडा ने आधिकारिक तौर पर अपनी अपकमिंग सेडान की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। कंपनी 18 अगस्त को भारतीय बाजार में नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट पेश करेगी। फेसलिफ्ट मॉडल में केवल एक्सटीरियर और केबिन को ही अपडेट नहीं किया गया है, बल्कि सबसे बड़ा और अहम बदलाव इसके मैकेनिकल सेटअप में देखने को मिलेगा। नई स्लाविया में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स समेत कई अपडेट दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में क्या-क्या नया मिलने वाला है।
विज्ञापन


नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
नई स्लाविया फेसलिफ्ट का सबसे अहम अपडेट इसका नया ट्रांसमिशन हो सकता है।
  • 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन पहले की तरह 115 hp की पावर देगा, लेकिन पुराने 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। यह वही 8-स्पीड गियरबॉक्स है जिसे इस साल कुशाक फेसलिफ्ट में भी पेश किया गया था।
  • विज्ञापन
  • वहीं 1.5-लीटर TSI इंजन पहले की तरह 150 hp की पावर के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) में उपलब्ध रहेगा।

क्या होगा नया 8-स्पीड गियरबॉक्स का फायदा?
नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से गियर शिफ्टिंग पहले से ज्यादा स्मूद होने की उम्मीद है। साथ ही ईंधन की खपत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी नई माइलेज और परफॉर्मेंस के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सटीरियर में क्या-क्या बदलेगा?
  • टेस्ट म्यूल्स के आधार पर नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में अपडेटेड LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक देंगे।
  • इसके अलावा, नए डिजाइन के टेललैंप्स भी देखने को मिलेंगे, जिससे कार का रियर प्रोफाइल और आकर्षक नजर आएगा।
  • फेसलिफ्ट मॉडल में इंटीग्रेटेड लाइटिंग के साथ नया फ्रंट ग्रिल मिलने की उम्मीद है। यह डिजाइन कंपनी की नई कूशाक और कोडियाक की स्टाइल से प्रेरित हो सकता है।
  • कार के फ्रंट और रियर बंपर्स को भी नए डिजाइन के साथ अपडेट किया जाएगा, जबकि नई अलॉय व्हील डिजाइन इसके ओवरऑल लुक को और प्रीमियम बनाएगी।

इंटीरियर में मिलेंगे ये नए अपडेट
  • नई स्लाविया फेसलिफ्ट के केबिन का बेसिक लेआउट पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे।
  • कार में बड़ा 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जाएगा, जिससे ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाई देगी। इसके अलावा, केबिन को नया लुक देने के लिए नई सीट अपहोल्स्ट्री भी मिलेगी।
  • फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स भी जोड़े जाएंगे। यह फीचर मौजूदा मॉडल में उपलब्ध नहीं है और पार्किंग को अधिक आसान बनाएगा।

क्या मिलेगा रियर सीट मसाज फंक्शन?
  • नई स्लाविया फेसलिफ्ट को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसमें कूशाक फेसलिफ्ट की तरह रियर सीट मसाज फंक्शन भी मिलेगा।
  • फिलहाल कंपनी ने इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इसकी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

पहले से मिलने वाले फीचर्स रहेंगे बरकरार
  • फेसलिफ्ट मॉडल में कई मौजूदा प्रीमियम फीचर्स भी पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता रहेगा, जो वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
  • इसके अलावा, सिंगल-पेन सनरूफ भी पहले की तरह दिया जाएगा। म्यूजिक अनुभव के लिए 8-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलेगा, जबकि सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर उपलब्ध रहेंगे।

कीमत कितनी हो सकती है?
मौजूदा स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत दस लाख से 18.19 लाख के बीच है। फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अंतिम कीमत का खुलासा 18 अगस्त को लॉन्च के दौरान किया जाएगा।

किन कारों से होगा मुकाबला?
कहा जा रहा है कि भारतीय बाजार में नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टस, ह्यूंदै वर्ना और होंडा सिटी जैसे मॉडल्स से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed