फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Upcoming Compact SUVs, Launch 3 Models Check Engine, Features, Details

Upcoming SUV: नई कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? बाजार में आ रही यह शानदार SUVs, जानें फीचर्स व लॉन्च डिटेल्स

Tue, 28 Jul 2026 11:51 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 11:51 AM IST
सार

Upcoming SUVs: क्या आप आने वाले वर्षों में एक नई और हाइटेक एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार के दो बड़े दिग्गज नई कॉम्पैक्ट एसयूवी उतारने की तैयारी में है। आइए जानते हैं तीनो अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Upcoming Compact SUVs, Launch 3 Models Check Engine, Features, Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Compact SUV India: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा आने वाले वर्षों में और तेज होने वाली है। टाटा मोटर्स और महिंद्रा अपनी तीन नई और शानदार एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें महिंद्रा की बिल्कुल नई विजन एस, टाटा की नेक्स्ट जनरेशन नेक्सन और एक नई मिनी सिएरा शामिल होगी। तीनों मॉडल्स के नए डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर सकते हैं। यहां जानिए इनकी हर एक डिटेल्स...
विज्ञापन


Mahindra Vision.S: बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी नई एसयूवी
  • महिंद्रा 2027 की शुरुआत में विजन एस कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एसयूवी कंपनी के नए  NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है।
  • विज्ञापन
  • डिजाइन की बात करें, तो यह पुराने टिवोली (Tivoli) बेस्ड मॉडल से पूरी तरह अलग हो सकती है। इसमें बॉक्सी बॉडी, क्लैमशेल बोनट, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और रगेड स्टाइलिंग देखने को मिलेगी, जिससे इसे एक असली एसयूवी जैसा लुक मिलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इंटीरियर में मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
इसके अलावा महिंद्रा विजन एस के केबिन में ऊंचा और सीधा डैशबोर्ड मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें वर्टिकल AC वेंट्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन विकल्प भी होंगे दमदार
महिंद्रा Vision.S में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। बाद में कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में उतार सकती है।

नेक्स्ट जेनरेशन टाटा नेक्सन में होगा बड़ा बदलाव
  • 2017 में लॉन्च हुई टाटा नेक्सन कंपनी की सबसे सफल एसयूवी में से एक रही है। इसके बाद साल 2025 में इसकी दो लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं, जबकि इसकी कुल बिक्री 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर चुकी है।
  •  इस सफलता के बाद अब 2027 में कंपनी इसका पूरी तरह नया सेकेंड जनरेशन मॉडल लॉन्च करेगी, जिसे इंटरनली टाटा ग्रॉड (Tata Garud) कोडनेम दिया गया है।

नई Nexon में मिलेंगे नए पावरट्रेन विकल्प
नई नेक्सन को पूरी तरह नए सिरे से डिजाइन और इंजीनियर किया जाएगा। यह एसयूवी पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आ सकती है। इसके अलावा, मौजूदा डीजल इंजन की जगह हाइब्रिड पावरट्रेन भी देखने को मिल सकता है।

Tata Scarlet: मिनी सिएरा के रूप में होगी नई एंट्री
  • नई नेक्सन के लगभग एक साल बाद टाटा मोटर्स अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करेगी, जिसे फिलहाल टाटा स्कारलेट (Tata Scarlet) कोडनेम से जाना जा रहा है। इसे मिनी सिएरा के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
  • इसका मुकाबला Mahindra Vision.S और 2027 के दूसरे हिस्से में आने वाली रेनो ब्रिजर से होगा।

Mini Sierra में क्या होगा खास?
टाटा स्कारलेट में नई नेक्सन वाला प्लेटफॉर्म, इंजन और कई दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स साझा किए जा सकते हैं। हालांकि डिजाइन के मामले में यह SUV ज्यादा बॉक्सी, मजबूत और रगेड होगी। इसके साथ ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और असली SUV जैसा स्टांस देखने को मिलेगा।

2028 तक क्यों बढ़ सकती है कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की टक्कर?
जैसा कि महिंद्रा Vision.S , नेक्स्ट जेनरेशन टाटा नेक्सन और टाटा स्कारलेट तीनों अलग-अलग स्टाइल और जरूरतों काे ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ महिंद्रा पूरी तरह नई एसयूवी लेकर आ रही है, वहीं, टाटा अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सन को नए अवतार में पेश कर सकती है। जबकि मिनी सिएरा के जरिए कॉम्पैक्ट SUV पोर्टफोलियो को भी मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed