फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors की सस्ती छोटी ऑफरोडर SUV जल्द मचाएगी धमाल, मिलेंगे ये शानदार फीचर

Tue, 24 Mar 2020 12:23 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उलाजा, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उलाजा, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Mahindra KUV100 and Maruti Ignis Rival Tata HBX small SUV could be launched this year
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : Amar Ujala

टाटा एचबीएक्स (Tata HBX) मिनी एसयूवी को इस वित्त वर्ष 2020-2021 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इसे अक्टूबर- नवंबर में बाजार में उतारा जा सकता है। बता दें कि फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में भी इस कार को पेश किया गया था। टाटा मोटर्स के मुताबिक एचबीएक्स का ऑटो एक्सपो में पेश किया गया मॉडल 97 फीसदी प्रॉडक्शन-रेडी (फाइनल मॉडल) था। जानते हैं क्या हैं इसकी खासियतें...


 

Mahindra KUV100 and Maruti Ignis Rival Tata HBX small SUV could be launched this year
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : Social Media

मिलेंगे ये फीचर

टाटा की प्रीमियम कॉम्पैक्ट हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज के बाद टाटा एचबीएक्स दूसरा मॉडल होगी, जो कंपनी के नए ALFA मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर आधारित है। एसयूवी के फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप, फ्लैट बोनट और दरवाजों पर प्लास्टिक क्लैडिंग मिलेगी। पीछे की तरफ छोटा रूफ माउंटेड स्पॉयलर, कॉन्सेप्ट कार जैसा टेलगेट और कॉम्पैक्ट टेललाइट होंगी। साइड में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ कन्वेंशनल आउट साइड रियर व्यू मिरर मिलेंगे।
 
 
Mahindra KUV100 and Maruti Ignis Rival Tata HBX small SUV could be launched this year
Tata HBX Auto Expo 2020 front - फोटो : PTI
टाटा की यह छोटी एसयूवी सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही आएगी। यह इंजन 85 बीएचपी का पावर और 110 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर और तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टियागो और अल्ट्रॉज में दिया गया है। एचबीएक्स का ऑटो एक्सपो में पेश किया गया मॉडल 97 फीसदी प्रॉडक्शन-रेडी होगा, इसका मतलब बाजार में आने वाला फाइनल मॉडल लगभग वैसा ही होगा, जैसा ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। फाइनल प्रॉडक्शन मॉडल यानी बाजार में लॉन्च होने वाले मॉडल में अतिरिक्त फॉग लैम्प, बड़े व्हील्स, रूफ रैक और कुछ इंटीरियर इक्विपमेंट्स जैसी कुछ चीजें नहीं देखने को मिलेंगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra KUV100 and Maruti Ignis Rival Tata HBX small SUV could be launched this year
Tata HBX Auto Expo 2020 Rear - फोटो : Social Media

डाइमेंशन

टाटा मोटर्स का दावा है कि इसके मस्क्युलर डिजाइन के चलते यह युवा ग्राहकों में काफी लोकप्रिय होगी। यह छोटी एसयूवी अडवेंचर ड्राइविंग का मजा देगी। इसे किसी भी तरह के सतह पर चलाया जा सकता है। इस मिनी एसयूवी में ऑफ-रोडिंग की क्षमता है। टाटा एचबीएक्स की लंबाई 3860 एमएम, चौड़ाई 1900 एमएम (मिरर्स के साथ) और ऊंचाई 1880 एमएम (रूफ रैक के साथ) है। इसका व्हीलबेस 2445 एमएम है।

वहीं साइज के मामले में यह अपनी प्रतिद्वंद्वी कारों मारुति इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 से बड़ी है। इग्निस की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 3700 एमएम, 1690 एमएम और 1595 एमएम है। वहीं, केयूवी100 की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 3700एमएम, 1735एमएम और 1655 एमएम है।
 

डाइमेंशन टाटा एचबीएक्स मारुति इग्निस महिंद्रा केयूवी100
लंबाई 3860 एमएम 3700 एमएम 3700 एमएम
चौड़ाई 1900 एमएम (मिरर्स के साथ) 1690 एमएम 1735 एमएम
उंचाई 1880 एमएम (रूफ रैक के साथ) 1595 एमएम 1655 एमएम
व्हीलबेस 2445 एमएम 2435 एमएम 2385 एमएम

 

विज्ञापन
Mahindra KUV100 and Maruti Ignis Rival Tata HBX small SUV could be launched this year
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : Social Media

शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये

यह छोटी एसयूवी देखने में काफी आकर्षक है। इसके अंदर फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पार्ट डिजिटल 7-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले स्पोर्ट के साथ 7-इंच फ्री-स्टैंडिंग इंफोटनेमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। टाटा के प्रोडक्ट लाइन-अप की बात करें, तो यह मिनी एसयूवी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सॉन से नीचे रहेगी। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 5 लाख हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed